अलवर/भिवाड़ी।
राजस्थान के अलवर जिले के पास भयंकर एक्सीडेंट की सूचना है। अलव-भिवाड़ी हाईवे पर अचानक तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों में भयंकर टक्कर हो गई।
तेज रफ्तार अनियंत्रित होने के कारण तीन गाडिय़ां व एक बस आपस में टकरा गई। गनीमत है कि बड़ा हादसा होने से बच गया। इस वाहनों की टक्कर में सिर्फ गाड़ियां ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। कोई व्यक्ति इस एक्सीडेंट से ज्यादा ग्रसित नही हुआ। हालांकि दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है लेकिन फिर भी हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया।
उद्योग नगरी के स्टेट हाइवे 25 भिवाड़ी अलवर बाईपास रोड़ पर लगभग शाम साढ़े चार बजे अलवर से भिवाड़ी की तरफ आ रही तीन गाडिय़ां आपस में टकरा गई। जिसमें गाड़ी चालक श्रीराम ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से अलवर से दिल्ली जा रहे थे। तभी पीछे से आई अनियंत्रित गाड़ी ने टक्कर मार दी। वहीं दूसरी गाड़ी को भी दूसरी गाड़ी को भी टक्कर मार दी ऐसे ही आपस में तीन गाडिय़ां व एक बस एक दूसरे से टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाडिय़ों को हटवाकर जाम खुलवाया। अवैध कट बना जानलेवा स्टेट हाईवे पर कॉसमॉस सोसायटी के सामने बना अवैध कट लोगों के लिए मुश्किल बन गया है।
आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से अब लोग चिंतित हैं। यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें कई लोग जान गवां चुके हैं व कई अपंग हो गए हैं। रविवार को भी अवैध कट के कारण बाइक को कार ने टक्कर मार दी थी जिससे एक युवक घायल और एक की मौत हो गई थी। हाईवे प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।





No comments:
Post a Comment