Breaking News
recent

राजस्थान के इस जिले में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लहुलुहान

बूंदी.

सदर थाना क्षेत्र के उलेड़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में आठ लोग गंभीर घायल हो गए। लहूलुहान हाल में सभी घायलों को सामान्य चिकित्सालय लाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वर्षों से विवाद
जानकारी के अनुसार उलेड़ा गांव में चाचा-ताऊ के परिवार के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। जानकारी के मुताबिक एक पक्ष का जमीन पर कब्जा बताया तो दूसरे के नाम जमीन बताई जा रही है। इसे लेकर कई वर्षों से विवाद है।

कुल्हाड़ी व लकडिय़ों से हमला
मामले को लेकर पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बनी। यह प्रकरण यहां एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। इस मामले में दोनों पक्ष के लोग पाबंद भी हैं। इसी बात को लेकर फिर से शुक्रवार को खेत में काम कर रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी व लकडिय़ों से हमला कर दिया। इसये दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

महिलाओं सहित आठ लोग गंभीर घायल
मारपीट और हमले की इस घटना में दोनो पक्ष की तीन महिलाओं सहित आठ लोग गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को लेकर बूंदी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर थानाधिकारी अनिल जोशी मय जाप्ते के अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली।

दोनों पक्षों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज
सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अनुसार झगड़े में उलेड़ा निवासी एक पक्ष के रामस्वरूप (50), देवराज (28) व रामराज गुर्जर (40) एवं दूसरे पक्ष का रामलक्ष्मण (20), नंदकिशोर (55), सीता (28), सुगना (35) व उर्मिला (18) घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ-पांव में चोट आई है इनमें कई लोग गंभीर बताये जा रहे हैं। सदर थानाधिकारी जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.