Breaking News
recent

पुरानी पेंशन योजना हो शीघ्र लागू

बांदीकुई.

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार देर शाम नवदीप पब्लिक स्कूल में जिलाध्यक्ष बलवीरसिंह गुर्जर की अध्यक्षता एवं जयपुर जिलाध्यक्ष रामस्वरूप के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में कहा कि शिक्षकों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो सरकार संघर्ष के लिए तैयार रहे। इस दौरान बांदीकुई ब्लॉक कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से चुनाव कराए गए। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीपसिंह डोई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेशचंद शर्मा, उपाध्यक्ष अजय कुमार चतुर्वेदी, सभाध्यक्ष प्रेमचंद बैरवा, मंत्री रणजीतसिंह छाबड़ी, कोषाध्यक्ष मनभावसिंह, मुख्य सलाहकार रामावतार चौधरी, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, प्रवक्ता जगदीशप्रसाद, संगठन मंत्री राधामोहन शर्मा, मनमोहन शर्मा, महिला मंत्री सर्वेश सिंघल, उपाध्यक्ष महेश हरियाणा, प्रसादीलाल सैनी, सरदारसिंह, संयुक्त मंत्री जितेन्द्र सैन, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि राजाराम चेची को मनोनीत किया गया। इस मौके पर दौसा ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्रप्रसाद शर्मा, जिला मंत्री मनीष शर्मा, योगेश खरिया, केदार वर्मा, कमलेश मीणा, रामरतन गुर्जर, जगदीश, बृजनंदन पीलवाल, कमलसिंह गुर्जर एवं धर्मेद्र शर्मा भी थे।


दौसा. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की ओर से जिलाध्यक्ष रामभरोसी मीना के नेतृत्व में चिकित्सा राज्य मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रोहिताश्व शर्माने बताया कि जून माह में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के साथ चिकित्सा राज्यमंत्री बंशीधर वाजिया ने अशोभनीय व्यवहार किया। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। ऐसे में घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रुपचंद उपाध्याय, सत्यनारायण, भूरसिंह, शिवराम, विनोद जैमन, उमरेश, दिनेश मीना, जगदीश, मुरारीलाल शर्मा, मोहनलाल गुर्जर, दिलीप तिवाड़ी, रामभरोसी मीना आदि शामिल थे।


बुनकर पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित
दौसा . जिले के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिये सोमवार को जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बुनकर पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल अवार्ड एवं नेशनल मैरिट अवार्ड से पुरस्कृत बुनकर शम्भूसिंह गहलोत का चयन किया।
समारोह में रघुवीर सिंह बुन्देला को सूत/जूट झूले के लिये प्रथम पुरस्कार, ललिता देवी को ऊन कॉटन दरी के लिये द्वितीय, कौशल्या देवी को सूती जैविक शर्टिंग के लिये तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अलावा कैलाशसिंह राजपूत एवं राजन देवी को सांत्वना पुरस्कार दिया जाना निर्धारित किया। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ राजेन्द्रप्रसाद चतुर्वेदी, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबन्धक शिल्पी राजपुरोहित व सहायक निदेशक भगवानसहाय वर्मा आदि मौजूद थे।

योजनाओं का लाभ दिलाएं
दौसा. जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेन्टर में विधिक सेवा केन्द्रों एवं अवेयरनेस टीम में कार्यरत पैरालीगल वॉलेन्टियर्स के चार दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव हिना परिहार ने किया। इस दौरान उन्होंने नि:शुल्क विधिक सहायता सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर आमजन को लाभान्वित कराने की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.