प्रोपट्री कारोबारी की चाकुओं से गोद कर हत्या
पीली की तलाई व जाजोलाई की तलाई के बीच खेत में बने गड्ढे में पड़ी मिली लाश
जयपुर। आमेर थाना इलाके में देर रात किसी ने प्रोपट्री कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे अवैध सम्बंधों की बात सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई व उसके एक साथी को पकड़ लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। हत्या में मृतक की पत्नी का भी हाथ हो सकता है। इसकों लेकर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार देर रात करीब पौने बारह बजे पीली की तलाई व जाजोलाई की तलाई के बीच खेत में बने खड्ढे में एक युवक की लहुलुहान शव पड़ा होने की इत्तला मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया।
एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। मृतक के शरीर चाकुओं से बुरी तरह से गोदा हुआ था और सिर पर भी किसी भारी वस्तु से वार के चोंट के निशान मिले है। मृतक की पहचान कांजरों की ढाणी जाजोलाई की तलाई आमेर निवासी 27 वर्षीय मुकेश सैनी पुत्र सेवाराम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जांच अधिकारी एएसआई रणजीतसिंह ने बताया कि मुकेश रात को खाना खाने के बाद घर से रात करीब नौ बजे निकला था। देर रात उसका शव खेत में बने गड्ढे में लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके कॉल डिटेल सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। उसके परिजनों व दोस्तों से भी घटना को लेकर छानबीन की जा रही है।
फोन कर भाई से मंगाई बीयर
एएसआई ने बताया कि रात करीब ग्यारह बजे मुकेश ने अपने चाचा के लड़के संजू को फोन कर पीली की तलाई के पास बीयर लेकर आने को कहा था। संजू रात को बीयर लेकर मुकेश के बताए पते पर पहुंचा तो वहां पर वह नहीं मिला। इस पर उसने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आया। इस पर उसने परिजनों को इस बारें में बताया और मुकेश को तलाशना चालू किया। रात करीब पौने बारह बजे मुकेश का शव खेत लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। इस पर संजू ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। मुकेश की हत्या के किसी परिचित का ही हाथ हो सकता है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आज दिन में मुकेश के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना स्थल व उसके आस-पास रहने वाले लोगों भी जानकारी जुटाई जा रही है।
अवैध सम्बंधों के चलते उतारा मौत के घाट
थानाधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मुके श सैनी की हत्या अवैध सम्बंधों के चलते की गई। इस मामले में महिला के देवर व एक अन्य को पकड़ लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या में मृतक की पत्नी का भी रोल हो सकता है। इसकों लेकर जांच की जा रही है।





No comments:
Post a Comment