दौसा. सैंथल मोड़ पर मोबाइल की दुकान पर मोबाइल हैण्डसैट की मरम्मत की बात को लेकर आए करीब आधा दर्जन युवकों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। विरोध में करीब एक दर्जन व्यापारियों ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दी। जानकारी के अनुसार एक जने ने सैंथल मोड़ स्थित मनोज विजय की दुकान से करीब छह महीने पहले एक हैण्डसैट खरीदा था। अब उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई।
युवक अपने साथ करीब आधा दर्जन युवकों को लेकर आ गया और गाली गलौज करते हुए मोबाइल की मरम्मत करने की बात करने लगा।
व्यापारी ने उससे कहा कि वह सर्विस सेंटर पर जाकर दिखाएं, लेकिन युवकों ने व्यापारी के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट कर दी। इस पर थाने में व्यापारी मनोज राधव, संजय, विजय, राकेश मीना, मुकेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा आदि थाने पहुंचे। कोतवालीथाना पुलिस ने भी मौका देख कर जांच शुरू कर दी।
स्कूल में किया चोरी का प्रयास
दौसा. सदर थाना इलाके के बैरवास गांव स्थित राजकीय उ'च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार रात को चोरों ने लकड़ी के दरवाजों के ताले तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन किसी को जाग होने पर चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका देखा तो कमरों के लकड़ी के पुराने दरवाजों की कीलें निकाल कर उनको सरियों से मोड़ रखा था। हालांकि पुलिस ने उनको खुलवा कर देखा तो कोई सामान चोरी नहीं हुआ।
करंट से मवेशी की मौत व युवक झुलसा
गुढ़लिया-अरनिया. ग्राम पंचायत अरनिया की ढाणी मोडाला में बिजली करंट से एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि मवेशी को बचाने का प्रयास करते समय एक युवक झुलस गया। जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।सरपंच लल्लूराम सैनी ने बताया कि सीताराम गुर्जर सुबह मवेशी को पानी पिलाने के लिए ले गया। जहां खेव्ठ के समीप ही बिजली का खंभा था।
मवेशी के खंभे से छूते ही करंट दौड़ गया। जहां मवेशी की मौत हो गई। जबकि सीताराम करंट से झुलस गया। सूचना पर कोलवा पुलिस, बिजली निगम कनिष्ठ अभियंता महावीर गुर्जर, उपसरपंच प्रेमकुमार गुप्ता, कांग्रेस जिला महासचिव शेषावतार शर्मा, चैनसिंह गुर्जर, लोकेश शर्मा, रामकिशोर शर्मा एवं राधेश्याम शर्मा ने भी पहुंच घटना का जायजा लिया।





No comments:
Post a Comment