Breaking News
recent

दिनभर बैंक डकैती के आरोपितों को तलाशती रही झुंझुनूं पुलिस

झुंझुनूं। सीकर जिले के डाबला के बैंक में डकैती की वारदात के आरोपितों को झुंझुनूं में तलाशती रही। उदयपुरवाटी, गुढ़ागौडज़ी, चिड़ावा और पिलानी पुलिस दिनभर डकैतों की तलाश में जुटी रही। पुलिस के आलाधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए है। कारण कि झुंझुनूं जिले में भी तीन वारदात हो चुकी है। इन तीनों ही वारदातों में पुलिस को मिले फुटेज में लुटेरों का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। डाबला में हुई वारदात के बाद फुटेज में एक आरोपित का साफ चेहरा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने जयपुर ग्रामीण और हरियाणा पुलिस को भी आरोपित का फुटेज भेजा है।

तीन वारदात, नहीं मिला सुराग
झुंझुनूं जिले में उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र में पिछले पांच माह में तीन बड़ी वारदात हुई है। तीनों ही वारदातों में अभी तक आरोपितों का पता नहीं चल पाया है। फरवरी माह में बाइक सवार तीन लुटेरे उदयपुरवाटी के छापोली में बैंक से करीब ५२ हजार रुपए लूट ले गए। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फायर भी किया। इसके बाद पचलंगी में बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मणकसास के ताल में लुटेरों ने बैंक के कैशियर पर दो गोलियां दागी, लेकिन कैशियर ने पांच लाख रुपए बचा लिए। सभी वारदातों में लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे।सीकर जिले में बुधवार को हुई वारदात को भी इसी तरीके से अंजाम दिया गया है। ऐसे में पुलिस इसे एक ही गिरोह की वारदात मान रही है।

 

प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण
पिलानी. कस्बे से प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण की सूचना है के बाद बुधवार शाम को क्षेत्र में हडकम्प मच गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर अपह्र्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गोविंद केडिया प्रॉपर्टी का काम करता है बुधवार की शाम को वह सूरतगढ़ मार्ग पर अपने ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर तीन युवक उसके पास आए तथा 5-7 मिनट बाद युवक अपने साथ गाड़ी में बैठा ले गए। बाद में परिवार के लोगों ने केडिया को फोन किया तो उसका माबाइल बंद था। परिजनों को केडिया के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सूचना पर केडिया की तलाश में जिले भर में नाकाबंदी करवाई है । इस सम्बन्ध में थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि अभी तक इस विषय में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.