सिकंदरा. सिकंदरा चौराहे पर शनिवार शाम प्रधानमंत्री की जयपुर सभा में शामिल होकर लौट रही महिलाओं की बस के इंजन में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक की सूझ-बूझ से समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने बताया कि लाभार्थी महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर में सभा में शामिल होकर निजी बस से भरतपुर लौट रही थी। बस जैसे ही सिकंदरा चौराहे पर पहुंची तो चालक को बस के केबिन में धुआं उठता दिखा। इस पर महिला यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
चालक ने तुरन्त बस को मानपुर रोड पर सड़क किनारे खड़ा कर सभी सवारियों को नीचे उतारा तथा बस में रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने सवारियों को अन्य वाहनों में बैठाकर भरतपुर रवाना किया।
टिकट मांगना नागवार गुजरा
दौसा. आदर्श रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह टीसी (टिकट कलक्टर) का टिकट मांगना एक जने को नागवार गुजरा। इस बात को लेकर उसने टीसी की ईएफटी बुक फाड़कर मारपीट कर दी। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि आरपीएफ जवान ने उसे पकड़ भी लिया, लेकिन उसके परिजनों के पहुंचने के बाद आरोपित चौकी में मारपीट कर भागने में सफल हो गया।
स्टेशन पर कार्यरत टीसी श्यामसुन्दर की ओर से बांदीकुई जीआरपी थाने में दी गई शिकायत के अनुसार सुबह करीब 9.30 बजे अजमेर-आगरा फोर्ट सुपरफास्ट टे्रन के स्टेशन पहुंचने के दौरान टिकट की जांच कर रहा था।
इसी दौरान एक जने से टिकट मांगने पर वह अभद्रता पर उतारू हो गया एवं टिकट नहीं दिखाने की बात पर अड़ गया। इस पर बुकिंग से माइक पर अलाउंस करने पर पहुंचे आरपीएफ के जवान उसे चौकी में ले आए। इसी दौरान आरोपित के परिजन भी चौकी पर पहुंच गए। वहां टीसी से मारपीट कर रसीद बुक (ईएफटी) फाड़ दी। परिजनों के साथ महिला होने का लाभ उठाकर वह भागने में सफल हो गया।
उल्लेखनीय है कि दौसा चौकी एवं बांदीकुई आरपीएफ थाने में एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं होने से आरपीएफ को कई बार कार्रवाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है,
लेकिन इसके बाद भी यहां महिला जवान तैनात नहीं हो सकी है।







No comments:
Post a Comment