Breaking News
recent

क्षतिग्रस्त मार्ग बने परेशानी का सबब

बांदीकुई. शहर के पेरा-फेरी क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत भांडेडा को जाने वाले मार्ग व हरिपुरा जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त व कच्चा होने के कारण लोगों को आवागमन में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
जानकारी के अनुसार अटल सेवा केन्द्र के पीछे से ग्राम पंचायत व स्कूल जाने वाला मार्ग कच्चा है। बारिश होते ही पानी भराव होने से कीचड़ की स्थिति हो जाती है। इससे लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है।

इसके अलावा हरिपुरा में सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से पानी भराव हो रहा है। इससे इससे फिसलकर चोटिल होने का अंदेशा बना रहता है। लोगो का कहना है कि इस रास्ते में भैरू वाबा का स्थान है। जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में आमजन की सुविधा को देखते हुए सड़क का निर्माण कराया जाना चाहिए।


नालियों की नियमित सफाई नहीं
शहर के भाण्डेड़ा रोड स्थित गणेश मंदिर व परशुराम जनोपयोगी भवन के आगे से गुजरने वाले रास्ते पर पानी निकास अवरुद्ध होने के कारण पानी भराव होता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गणेश मंदिर शहर के आस्था का केन्द्र है। वहीं परशुराम जनोपयोगी भवन में भी लोागें की आवाजाही होती है। नालियों की नियमित सफाई सफाई नहीं होने से यह समस्या
बनी है। (नि.सं.)

कुक कम हैल्परों हटाने का विरोध
दौसा. राजस्थान मिड डे मिल वकर्स यूनियन जिला शाखा के पदाधिकारियों की नेहरू गार्डन में बैठक आयोजित हुई। इसमें ब्लॉक लवाण के बूटोली स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा अपनी मर्जी से कुक कम हैल्परों को हटाने का विरोध किया।
बैठक में बताया कि प्रधानाध्यापक ने कुक कम हैल्पर ओम प्रकाश कीर, लालीदेवी एवं गुड्डी देवी को कुक कम हैल्पर पद से हटाकर अपनी मर्जी से दूसरों को काम पर लगा लिया। जबकि प्रधाध्यापक अपनी मर्जी से अपने चहेतों को नहीं लगा सकता है। पदाधिकारियों ने इस मामले में 26 जुलाई को जिला कलक्टर कोज्ञापन सौंपने का निर्णय किया है। साथ ही अन्नपूर्णा दूध योजना में काम करने की एवज में भी भुगतान दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पप्पूलाल योगी समेत कई कुक कम हैल्पर मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.