Breaking News
recent

निर्माण कार्य का किया आगाज,श्मशान व कब्रिस्तान में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए आवंटित हुए है इतने लाख रुपए

पोकरण. राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार नगरपालिका को आवंटित राशि से शनिवार को कस्बे के विभिन्न श्मशान व कब्रिस्तान की भूमि पर चारदीवारी, टांका व शेड निर्माण कार्य का आगाज किया गया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जोधाराम विश्रोई ने बताया कि कस्बे में विभिन्न समाजों के श्मशान व कब्रिस्तान में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए 25 लाख रुपए की धनराशि आवंटित की गई है। जिसके अंतर्गत शनिवार को ओड समाज श्मशान शिवपुरा व दिशांतरी समाज श्मशान भूमि पर क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया की अध्यक्षता, पालिका उपाध्यक्ष शिवप्रताप माली, भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, पार्षद खेताराम माली, नखताराम बेलदार, अनिल व्यास सहित कार्यकर्ताओं व मोहल्लेवासियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मूलभूत सुविधाओं के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक राठौड़ ने राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा, शिक्षा, सडक़ों आदि के विकास को लेकर नगरपालिकाओं में आवंटित राशि के बारे में जानकारी दी तथा उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

बैठक में ली नंदी गौशाला की प्रगति की जानकारी
जैसलमेर. गोपालन विभाग निदेशक डॉ. लालसिंह जैसलमेर प्रवास के दौरान पशुपालन विभाग कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिले में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत नव स्थापित किए जाने वाली नंदी गौशाला की प्रगति की जानकारी ली। उक्त नंदी गौशाला जो कि अधिकतम लागत लगभग राशि 72.00 लाख व्यय होना तय है। जिसमें से 50 प्रतिशत राशि गोपालन विभाग की ओर से प्रदान की जाएगी और 30 प्रतिशत राशि स्वयं संस्था, जिसमें नंदी गौशाला स्थापित की जानी है, को व्यय करना होगा। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत बायोगैस सहभागिता योजना अन्तर्गत पात्र गौषाला में गौ संरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम 2016 से सृजित निधि से गैस उत्पादन कर विद्युत क्षेत्र में आत्म निर्भर व स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से 80 लाख रुपए की लागत से एक बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. रामजीलाल मीणा को गोपालन की सभी योजनाओं के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विभिन्न किए गए कार्यों की समीक्षा की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.