चूरू. जिला पुलिस इस बार शराब तस्करों से सख्ती से निपटने के मूड में है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को शराब तस्करों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ साथ उन्होंने अपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने को कहा है। एसपी ने ये निर्देश पुलिस लाइन सभागार में हुई क्राईम बैठक में दिए। एसपी बारहट ने सात जुलाई को जयपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थानाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी करने, वाहनों को चैक करने, यातायात को सुचारू करने, संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।एसपी ने कहा कि मुकदमों के निस्तारण की पैंडेसी पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्धारित मापदण्डों में लाएं। अवैध शराब, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अधिकाधिक कार्यवाही करें। सड़क हादसों पर नियंत्रण लाने के लिए वाहन चालकों की गहनता से चैकिंग करें। किसी भी प्रकार की कोई कमी पाई जाए तो उनके खिलाफ वाहन सीज व चालान करने की कार्रवाई करें। एसपी ने १४ व १५ जुलाई को दो पारियों में होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर चर्चा की और कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखें। अपराध गोष्ठी में सुजानगढ़ एएसपी सतनाम सिंह, सादुलपुर एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा, डीएसपी देंवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार जांगिड़, कोतवाली थानाधिकारी रमेश सर्वटा, सदर थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह, सादुलपुर थानाधिकारी भगवानसहाय मीना, सरदारशहर थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझडिय़ा, भानीपुरा थानाधिकारी राजीव रॉयल आदि मौजूद थे।
कैप्सी व टीएस ग्रेनेड चलाने का दिया प्रशिक्षण
उपद्रव के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से जिला पुलिस को कैमरे लगे हेलमेट, कैप्सी ग्रेनेड, टीएस गे्रनेड, कैप्सी स्पे्र व डाइ मार्कर दिए गए हैं। इसलिए इन वस्तुओं का उपयोग किस तरह करना है इसके लिए पुलिस लाइन के आरमोरर कृष्ण सिंह व सहायक कोथ रविंद्र सिंह ने जिले से आए पुलिस अधिकारियों व थानाधिकारियों को उपयोग लेने की जानकारी दी।





No comments:
Post a Comment