Breaking News
recent

सवामणी भोज में पूर्व संसदीय सचिव ममता के खिलाफ फूटा रोष

दौसा. सिकंदरा. मोरोली बालाजी मंदिर पर मंगलवार को सवा मणी भोज में सिकराय की पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव ममता भूपेश के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व प्रधान साबोदेवी मीना की अध्यक्षता में आयोजित भोज में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट ममता भूपेश को मिलने पर विरोध की चेतावनी दी है।

 


इधर, पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश ने कहा कि इस प्रकार की मीटिंग की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मीङ्क्षटग की किसी भी पार्टी के पदाधिकारी ने मुझे कोई सूचना नहीं दी है। वास्तविकता का पता लगाकर ही कुछ कहा जा सकता है।

 


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भूपेश द्वारा पार्टी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी अन्य कार्यकर्ता को टिकट देकर प्रत्याक्षी घोषित करती है तो वे सभी एकजुट होकर पार्टी के प्रत्याक्षी को बहुमत से जिताएंगे।
पूर्व प्रधान शोभना गुर्जर ने कहा कि ममता भूपेश से व्यक्तिगत विरोध नहीं है, लेकिन कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लटूरमल सैनी ने कहा कि पार्टी के प्रत्याक्षी को जातिवाद व परिवार से ऊपर उठकर सर्व समाज के लिए कार्य करना चाहिए।

 


पूर्व प्रधान प्रधान साबोदेवी मीना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुल्तान बैरवा, दौसा प्रधान डी. सी. बैरवा, रामनाथ राजोरिया, नेहा नीडर, रेणू कटारिया, गिर्राज गुर्जर रलावता, लक्ष्मण फोजी, कप्तान डोई, रामोतार मावई, घनश्याम भाण्डारेज, पूर्व सरपंच सीताराम मौर्य, अमरसिंह सीमला, मोहरसिंह सरपंच धूलकोट, पृथ्वीराज गुर्जर मरियाड़ा, हरिराम पाचोली, जुगुल किशोर आलूदा, घासीराम मीना अगावली, अमरसिंह बांडा, वीरु गुर्जर, कानू घूमणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बद्री मीना, सीताराम जागिरदार, रामोतार गुप्ता सिकराय, रामकरण सैनी सिकंदरा, गंगाधर सैनी, मुथरेश कसाना सिकंदरा, बाबूलाल टोरड़ा, बाल स्वरुप मीना आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

 

 

सीएमएचओ ने लगाई फटकार

 


दौसा ञ्च पत्रिका. सीएमएचओ डॉ. रामफल मीना ने मंगलवार को सीएचसी महुवा का निरीक्षण कर प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा को दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले वे बीसीएमएचओ कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज संगम कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट लेकर कम प्रगतिवालों को फटकार लगाई। बाहर खड़़े निजी वाहनों को हटवाने के भी निर्देश दिए। नितेश सोनी, गणपत सिंह चौधरी, अमनदीप चौधरी आदि थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.