Breaking News
recent

कलक्टर भी समझ गए कि लोग हैं परेशान

- जिला कलक्टर का शहर का दौरा

-सफ ाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बाड़मेर .जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को शहर का दौरा कर हालत देखे। निर्माण कार्यों का हवाला देकर नगरपरिषद बचती रही लेकिन वास्तविकता देख कलक्टर भी समझ गए कि लोग दु:खी हैं। उन्होंने इन कार्यों को गंभीरता से और शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए।

यह दिए निर्देश
- शहर में खुले मैनहॉल को प्राथमिकता से बंद करवाएं

- स्टेशनरोड का निर्माणाधीन नाला प्राथमिकता से पूर्ण हो
- शहर में सफाई रात में भी करवाई जाए

- एसडीएम नीरज मिश्र करेंगे मॉनिटरिंग
नगरपरिषद का नकारापन सामने

शहर में सफाई रात में भी करवाई जाए

- डेढ़ माह से मुख्य बाजार में जाना मुश्किल
- चार साल से सिनेमा से लेकर कलक्टर बंगले तक बह रहा गंदा पानी

- गंदगी निकालकर वहीं किए जा रहे हैं ढेर जबकि हाथों हाथ होना चाहिए निस्तारण
- अस्पताल के पास दो माह से निर्माण के नाम पर मलबा बिखेरकर लगा रखा है जाम

- कार्य के नाम पर सड़कों से गंदगी और मलबे के ढेर महीनों से नहीं उठाए जा रहे

 

कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी समस्याएं

बाड़मेर.जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सवाउ मूलराज ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली,पानी, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोडऩे, बकाया भुगतान दिलाने संबंधित जन समस्याओं से अवगत कराया।

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली,पानी, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोडऩे, बकाया भुगतान दिलाने संबंधित जन समस्याओं से अवगत कराया। कानोड़ ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कंप्यूटर आपरेटर के अनुपस्थित पाए जाने पर उसको हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यो का निरीक्षण कर उसमें गुणवत्ता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.