Breaking News
recent

थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन, फिर पुलिस को करना पड़ा यह काम

सादुलपुर.

शहर में बढती अपराधिक गतिविधिय एवं आए दिन हो रही चोरियों तथा लूट की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला तथा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। एआइसीसी सदस्य कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस थाने पहुंचा। पुलिस थाने का घेराव कर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेता कृष्णा पूनिया ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है।

 

चोरियां,डकैती,लूट जैसी घटना से आमजन भयभीत है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है। दिनदहाड़े महिला शिक्षक के घर लूट करना पुलिस की नाकामी को दर्शाता है। २४ जुलाई तक विभिन्न मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जएगा।कांग्रेस नेता राजेन्द्र कालरी, करतारसिंह टांडी, मुकेश इन्दोरा, लालमोहम्मद भियानी, नगर कांगे्रस अध्यक्ष हाजी अलीशेर बडगुजर तथा देहात ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीस गागडवास, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल एवं सुरेन्द्र सिंघल ने विचार व्यक्त किए।

 

अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

 

विरोध प्रर्दशन के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरेश चन्द्र जांगिड तथा थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा को कृष्णा पूनिया ने ज्ञापन सौंपकर लूट एंव चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं शहर में बढ़ती चोरियों एंव अपराधिक घटनाओं पर अकुंश लगाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में श्यामलाल सोनी, मंगतु खां दमामी, नसीम कुरैशी, अयूब खान, रोहिताश, राजेश न्यांगल, सिकन्दर जाटो व भगवानी देवी शामिल थे।


निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

चूरू. चूरू से भालेरी बस में जा रहे युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पीडि़त पक्ष ने एसपी राहुल बारहट को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में धमेरी निवासी राकेश जाट ने लिखा कि १२ जुलाई को वह बस में भालेरी जा रहा था। रास्ते में लालासर निवासी मूलाराम, मोहरसिंह, इमीचंद, सुभाष व छह-सात अन्य लोगों ने बस को रोककर जान से मारने की नियत से चाकू, पाइपों व अन्य हथियारों से मारपीट की। जिसका मामला सदर पुलिस थाना में दर्ज है। आरोपियों की ऊंची रसूख होने के कारण अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी की ओर से निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है इसके चलते मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.