Breaking News
recent

कई जगह किए पौधरोपण, सुरक्षा के लिए संकल्प

कई जगह किए पौधरोपण, सुरक्षा के लिए संकल्प
प्रतापगढ़. पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शहर के नीमच मार्ग स्थित चारभुजा कॉलोनी में गुरुवार को छोटे-छोटे बच्चों ने पौधे रोपकर हरियाली फैलाने के लिए पौधे लगाने का संदेश दिया। बच्चों ने रोपे गए पौधों सहित पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी लिया।
पेड़ों से आती है हरियाली
मोवाई. कोटड़ी गांव में हरियायो राजस्थान के तहत अतुल उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को 15 तरह के पौधे लगाए गए। जिसमें नीम, करंज, शीशम, गुलमोहर, इमली व जामुन आदि पौधे लगाए।
अध्यापक सुरेश आंजना ने पेड़-पौधों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्र और छात्राओं को अपने जीवन में पेड़ पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
बम्बोरा विद्यालय में किया पौधरोपण
छोटीसादड़ी. छोटीसादड़ी उपखण्ड के जलोदा जागीर ग्रामपंचायत के बम्बोरा गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान के तहत ग्रामवासियों और विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में 20 पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए आसपास कंटीली झाडिय़ों, पत्थरों और ईंटों आदि से सुरक्षा दीवार की गई।
पश्चिम मंडल मीडिया प्रभारी नरेश जणवा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूरालाल धाकड़, प्रधानाध्यापक कैलाश धाकड़, ओम प्रकाश शर्मा, महेंद्र कुमार, विनोद कुमार, तुलसीराम गायरी, प्रभु सिंह रावत सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचें योजनाओं का लाभ
धरियावद. केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं आउटरीच ब्यूरो के तत्वाधान में ब्लॉक के पारेल पंचायत में चल रहे तीन दिवसीय जनचेतना कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। प्रधान रूपलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं उपखंड अधिकारी वरसिंह गरासिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस मौके पर प्रधान मीणा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ एवं जानकारी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। इस उद्देश्य से गावं-ढाणियों में इस प्रकार के जनचेतना कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आउटरीच ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एसएल सालवी ने साफ नियत एवं सही विकास एवं केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व, पीएम फसल बीमा, जीवन ज्योति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में जानकारी दी गई। समापन समारोह के दौरान उज्जवला गैस कनेक्शन में 52 पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.