पोकरण. क्षेत्र के ओढाणिया गांव से चांदनी जाने वाले मार्ग पर जमा रेत के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ओढाणिया से चांदनी जाने वाले मार्ग पर गत कई दिनों से रेत जमा पड़ी है। जिसके चलते दुपहिया वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो रहा है, तो कार व अन्य वाहन धंस रहे है। जिन्हें निकालने को लेकर खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सडक़ पर जमा रेत हटाने की मांग की है। (का.सं.)
डाबला में बारिश में बहा सामान, डूबे मवेशी
डाबला. जिले के डाबला गांव में रविवार शाम को तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जल भराव हो जाने से बाढ के हालात उत्पन्न हो गए। ऐसे में पानी घरों के भीतर घुसने लगा। झाला मार्केट में बनी दुकानों में दो तीन पानी घुसने से सामान खराब हो गया। कई घरों में अभी भी पानी भरा हुआ है। सडक़ मार्ग पर बने डूंगराराम के मकान की नींव ही पानी बहने के साथ-साथ निकल चुकी है। यहां 5 फीट गड्डा बन चुका है। पास लगा विद्युत पोल के किसी भी समय गिरने की आशंका हैै। उधर, प्रेमकुमार के घर में भी पानी घुसने पर वहां रखा समान खराब हो गया। जेठाराम सुथार के कारखाने में भी समान और मशीनों मे भी पानी घुसने से खराब हो गए। डाबला में अशोक कुमार बिस्ला के ट्यूबवेल पर अचानक नदी आने सामान पानी के साथ बह गया। पानी की आवक अधिक होने से डाबला विद्यालय में पानी का भराव हो गया। इस कारण एक दिन का अवकाश किया गया। पानी की आवक अधिक होने से मवेशी भी प्रवाह में बह गए। हाई-वे के पटरे भी पुल के पास से ढह गए हैं। रात बारिश रुकने व पानी का बहाव कम होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
थमा नहीं है खतरा
-हाई-वे की ऊंचाई बहुत होने के कारण पानी पुलों में निकलने के बजाय घरों और गलियारों में घुसने लगता हैं। -यहां पानी घरों में घुस जाता है और यदि बारिश और तेज होती है घरों में सोए लोगों के डूबने की आशंका बढ़ जाती है।
-आकल से जोधा की तरफ जाने वाला मार्ग भी पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण तीन चार घंटे सडक़ मार्ग बाधित रहा।





No comments:
Post a Comment