बीकानेर जिले की प्रतिभाओं का कल होगा सम्मान
बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग और सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के साझे प्रयास से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पत्रिका इन एजूकेशन 'सेल्यूट टू टेलेन्ट' सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। शैक्षणिक क्षेत्र में बीकानेर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं से स्थानीय रवीन्द्र रंगमंच रोशन होगा।
रविवार को सुबह साढ़े दस बजे से होने वाले सम्मान समारोह में वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले राजस्थान बोर्ड व सीबीएसई के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न, मेडल सहित विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। श्रेष्ठ परिणाम देने वाले संस्थानों के प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले व अंकतालिकाएं जमा करवाने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय से आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। कार्यक्रम में अभिभावक भी आमंत्रित हैं। समारोह से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम के सहयोगी
कार्यक्रम के सहयोगी बीकाजी ग्रुप, यूआइटी चेयरमैन महावीर रांका, जुगल राठी अध्यक्ष बालकिशन राठी चैरिटेबल ट्रस्ट, बंसल ड्रेसेज रहेंगे।
इन्हें भी मिलेगा पुरस्कार
वर्ष 2017-18 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षावार पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को १5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मस्त मंडल द्वारा दिया जाएगा। संस्था के संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि इसके अलावा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं राठी एंड राठी ग्रुप के समाजसेवी जुगल राठी ने जिले में कक्षावार दूसरे स्थान पर रहने वाले सभी विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए देने की घोषणा की।
सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव आज आएंगे
बीकानेर. हाल ही में निर्वाचित सांसद डॉ कर्णसिंह यादव के शनिवार को प्रहली बार बीकानेर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी म्यूजियम सर्किल पर सुबह 9 बजे स्वागत अभिनंदन करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पदाधिकारियों अग्रिम संगठनों विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को इसके निर्देश दिए।





No comments:
Post a Comment