Breaking News
recent

नए कलेवर में बदलेगा बास्केटबॉल खेल मैदान

बांदीकुई. शहर की रेलवे कॉलोनी में शीघ्र ही सर्व सुविधायुक्त बास्केटबॉल खेल मैदान का निर्माण हो सकेगा। पुराने खेल मैदान को ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय गत दिवस सहायक मण्डल इंजीनीयर कार्यालय में वरिष्ठ सहायक इंजीनियर पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। इसमें महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों के लिए अलग-अलग दो खेल मैदानों का निर्माण कराया जाएगा।

 

जिला बास्केटबॉल संघ सचिव शशिकांत चतुर्वेदी ने बताया कि खेल मैदान को नए सिरे से बनाया जाएगा। खेल मैदान की फर्श सिन्थेटिक रबर से तैयार की जाएगी। मैदान के दोनों बास्केटबॉल बोर्ड फाइवर ग्लास के लगाए जाएंगे।

 

इससे खिलाडिय़ों को खेलने में काफी हद तक सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा महिला पुरुषों को अलग-अलग शौचालय, दर्शकों को बैठने के लिए कंकरीट की कुर्सियां, पानी की समुचित व्यवस्था, स्टील फैसिंग एवं मैदान की चारदीवारी को ऊंचा करने सहित बिजली के प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था हो सकेगी।


आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में भी होंगी सुविधाएं
रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्द्र रेलवे कॉलोनी में भी जवानों के लिए सुविधाओं में इजाफा होगा। इसके लिए विकास कार्यों पर करीब साढ़े 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे।


इसमें 170 जवानों की नई बैरिक का निर्माण होगा। इसमें महिला जवानों के लिए भी अलग से बैरिक तैयार होगी। जवानों को भोजन तैयार करने के लिए सर्वसुविधा मैस एवं अन्य गतविधियां संचालित किए जाने के लिए ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया जाएगा।


इससे यहां प्रशिक्षण लेने के लिए आने वाले जवानों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेंगी। इस रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्द्र में कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर स्तर तक का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रतिवर्ष सैंकड़ों जवान प्रशिक्षण लेकर जाते हैं।

 

हरयाळो राजस्थान आज
कुण्डल. पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कालोता के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में श्याम मित्र मण्डल भेडोली के सहयोग से पौधारोपण होगा। मण्डल के धर्मेन्द्र भेडोली ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बांदीकुई पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां, कोलवा थानाप्रभारी शिवराम गुर्जर, भेडोली के प्रधानाध्यापक हरिनारायण शर्मा शनिवार सुबह साढ़े सात बजे करेंगे।

नए कलेवर में बदलेगा बास्केटबॉल खेल मैदान

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.