Breaking News
recent

शौली हनुमान मंदिर में मंगलवार को क्यों उमड़े श्रद्धालु


मोवाई
गांव प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शौली हनुमान मंदिर पर मंगलवार को कई श्रद्धालु उमड़े। यहां सुबह से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गई है। दोपहर आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दर्शन के लिए लाइनों में खड़े रहना पड़ा। पुजारी बालमुकुंद शर्मा ने बताया कि इसी मंगलवार को सुबह से काफी भीड़ देखने को मिली है। गांव के श्यामलाल सांसरी ने बताया कि अच्छी बारिश होने से एक साथ बुवाई की गई। सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिली। दुकानदार मंगलेश शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, रमेश प्रजापत, दिनेश शर्मा ने बताया कि सुबह से ही नारियल माला प्रसादी अच्छी बिक्री रही।
---

पौधारोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प
धौलापानी
यहां राउमावि धोलापानी में पौधरोपण किया गया। पीपल का पौधा लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया गया। विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य विकास जाट ने बताया कि इस बार इस मौसम में सभी छात्र-छात्राओं के सहयोग से विद्यालय में पौधारोपण किया जाएगा। जिससे हरित राजस्थान की संकल्पना को साकार किया जा सके। वही विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं इको क्लब प्रभारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि इस बार वर्षा ऋतु में विद्यालय में 200 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 50 का पौधारोपण कर दिया गया है। पीपल, नीम, अशोक, गुलाब, गुडहल, कनेर सहित छायादार और फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर कमलेश टांक, पंचायत समिति सदस्य उदयलाल मीणा, पूर्व सरपंच हरलाल मीणा आदि उपस्थित थे।
५५ लाख से अधिक के ऋण माफ
थड़ा
यहां अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को ऋण माफी शिविर लगाया गया। जिसमें २८६ किसानों को ५५ लाख से अधिक के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि बड़ी सादड़ी विधायक गौतम दक थे। इस मौके पर उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। अध्यक्षता भाजपा के राधेश्याम पाटीदार ने की। सरपंच भेरूलाल मीणा, लेम्पस अध्यक्ष किशोर पाटीदार, रठांजना के खेमराज कुमावत, पुष्करसिंह, मोहनसिंह लालपुरा, ऋण पर्यवेक्षक घनश्यामसिंह, लेम्पस व्यवस्थापक समरथमल कुमावत, राकेश पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, नारायणसिंह, शेरसिंह राव, घनश्याम चौधरी आदि मौजूद थे।
----
जैन सतं का निनोर में प्रवेश १४ को
दलोट
जैन संत पीयूषविजय मसा का चसतुर्मास निनोर में १४ जुलाई से होगा। गांव में मंगल प्रवेश में स्थानीय जैन संघ द्वारा प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। जैन समाज द्वारा जगह-जगह समैया किया जाएगा। जैन उपाश्रय में धर्मसभा होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.