Breaking News
recent

राजस्थान में चुनावी बिगुल बजाने को अमित शाह ऐसे खेलेंगे शतरंजी चाल, इनसे होगी खास मुलाकात!

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah 21 को जयपुर आ रहे हैं। वे सुबह करीब दस बजे जयपुर पहुंच जाएंगे। इसके बाद दिन भर संगठन की बैठकें लेंगे। हालांकि, अभी उनका अंतिम कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रदेश भाजपा ने उनका 21 जुलाई को दिन भर का कार्यक्रम करीब-करीब तय कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शाह का सुबह करीब दस बजे जयपुर आने का कार्यक्रम है। वे वहां से सीधे तोतूका भवन जाएंगे, जहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वे इन्द्रलोक सभागार में प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे, फिर सांसद व विधायकों से मिलेंगे। एक बैठक उनकी विस्तारकों के साथ भी होगी। शाम साढ़े चार बजे बाद वे सोशल मीडिया टीम की राजमंदिर में कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय आएंगे और कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

 

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर बैठक
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को बैठक में अमित शाह का दौरा और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रस्तावित यात्रा पर चर्चा हुई। इन बैठकों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, श्रीकृष्ण पाटीदार शामिल थे।


राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर तक होने हैं। इन्हीं चुनावी की तैयारियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हर माह राजस्थान में दौरे होना तय है। राजस्थान में शाह के आने से पहले बीजेपी तैयारियां पूरी करने में जुटी है।

 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमित शाह के जयपुर आने से पहले बीजेपी पार्टी नए चेहरों को लेकर चर्चा कर रही है। बीजेपी में अपनी प्रदेश टीम में शामिल करने के लिए गंभीर मंथन चल रहा है। इसी चर्चा को लेकर प्रदेश में मुख्यमंत्री निवास और भाजपा मुख्यालय बैठकों का सिलसिला जारी है। कुछ दिनों पहले सीएम राजे और राजस्थान के प्रमुख नेताओं की दिल्ली में शाह से बैठक हुई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश की टीम में उन्हीं से कुछ चेहरों के अलावा नए चेहरे लिए जाएंगे। इसी संबंध में मुख्यमंत्री राजे ने और राज्यसभा सांसद ओम माथुर से लंबी चर्चा की थी। बताया जा रहा है कि बीजेपी आगामी एक-दो दिन में प्रदेश इकाई नई टीम की घोषणा कर सकती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.