Breaking News
recent

क्षतिग्रस्त सड़क ठीक कराने की मांग, पार्षद ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

सवाईमाधोपुर. वार्ड नं.9 पार्षद अल्का शर्मा ने मंगलवार को राजनगर कॉलोनी, केशव नगर व बाल मंदिर कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान नवनिर्मित सड़कों गुणवत्ता के अभाव में क्षतिग्रस्त मिली।


इस संदर्भ में पूर्व में भी आयुक्त से शिकायत की। नगरपरिषद एक्सईएन व जेईएन ने मौका मुआयजना किया, लेकिन संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पार्षद ने बताया कि विधायक मद से जिस सड़क का कार्य किया गया, वहां आज भी पहले की तरह पानी भर रहा है और गड््ढे हो गए हैं। इसी प्रकार केशव नगर में मल्होत्रा वाली गली से हनुमान वैद्य मकान तक सड़क का लेबल नहीं लिया गया।


इससे सड़क पर गड्ढों में जलभराव की समस्या बनी है। बाल मंदिर कॉलोनी में गणेश होटल के पास मुख्य सड़क पर गहरा गड्ढा रोड धंसने से बना है। इससे हादसे की आशंका बनी है। इसी प्रकार सड़क नहीं बनने से जगह-जगह पानी भरा रहता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर आयुक्त ने जेईएन मनोज मीणा को बुलाकर क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिए।


बंद लाइट चालू कराने की मांग : पार्षद अल्का शर्मा ने बताया कि नीलकण्ठ महादेव मंदिर से कलक्ट्रेट तक बंद पिछले 15 दिन से रोडलाइट बंद है। इसी प्रकार पुरानी ट्रक यूनियन से पोस्ट ऑफिस तक, दौसा बस स्टैण्ड से जामा मस्जिद बजरिया, रणथम्भौर रोड, पुष्प के बालाजी व अन्य जगहों पर बंद रोडलाइटों को ठीक कराने की मांग की। बारिश के कारण अंधेरे में पैदल राहगीरों को दिक्कत हो रही है।

समस्या सुन अधिकारियों को किया पाबंद
छाण. कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर मंगलवार रात अतिरिक्त जिला कलक्टर सवाईमाधोपुर महेंद्र सिंह लोढा ने रात्रि चौपाल ली। ग्रामीणों ने शौचालय का भुगतान नहीं होने की समस्या से अवगत करवाया। इसके अलावा ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने, पट्टे जारी नहीं करने, उत्कृष्ट विद्यालय में पेयजल व खेल मैदान व शिक्षक की समस्या बताई। एडीएम ने अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान खंडार उपखण्ड अधिकारी सुनील आर्य, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद बैरवा, जलदाय विभाग कनिष्ठ अभियंता केशव देव पांडे, सरपंच अफसाना बानो, कनिष्ठ लिपिक श्रीकांत गुर्जर सहित कई मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.