Breaking News
recent

पीएम मोदी के जयपुर पहुंचने से पहले इस विधायक पर लगे ये गंभीर आरोप

श्रीमाधोपुर. चिकित्सा राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया पर लगने वाले आरोपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात जुलाई 2018 को जयपुर आगमन को लेकर बुधवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सहयोग करने व थोई में सरकारी भूमि पर कब्जा कराने में सरपंच का सहयोग कराने के आरोप लगाए। इस पर मंत्री बाजिया कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर भी बिफर गए व कवरेज करने से मना कर दिया।


यह लगे आरोप

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्राम थोई में ग्राम पंचायत की करोड़ों रुपयों की सरकारी भूमि पर सरपंच थोई के द्वारा निर्माण स्वीकृति जारी करने के बाद सरपंच कमला गुप्ता व तत्कालीन सरपंच व दो तहसीलदारों सहित भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज हुई। इसी प्रकार लोकायुक्त कार्यालय व पंचायत राज विभाग में सरपंच सहित अनेक लोगों को दोषी माना गया। इसके बावजूद भी चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर ने ग्राम पंचायत थोई के सरपंच की कार्यवाही को सदभावनायुक्त बताते हुये संभागीय आयुक्त द्वारा जारी नोटिस को खारिज करने के लिये 27 जून -17 को पंचायतराज मंत्री को पत्र लिखा। इस संबंध में भी भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट दिनेश शर्मा ने बाजिया को खरी खोटी सुनाई।


मंत्रीजी माखा क्षेत्र न तो बख्शो

चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया पर श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ के ट्रांसफर करवाकर अपने क्षेत्र में लाने का आरोप भी नांगल नाथूसर के भाजपा कार्यकर्ता हरबक्स सामोता ने लगाया। सामोता ने कहा कि मंत्री जी थे इयानको काम मत करो अर माखा क्षेत्र न तो बख्शो। बैठक में शहर अयक्ष शिवपाल सैनी, देहात अध्यक्ष बनवारी लाल यादव समेत जनप्रतिनिधगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


साढ़े चार साल में एक साथ खर्रा-बाजिया

भाजपा शासन के साढ़े चार साल पूरे होने को आए है लेकिन विधायक झाबरसिंह खर्रा व चिकित्साराज्य मंत्री बंशीधर बाजिया एक मंच पर नहीं दिखाई दिए। पीएम की सभा को लेकर हुई तैयारी बैठक में दोनों एक जाजम पर नजर आए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.