Breaking News
recent

अटैचमेंट एवं बिना मान्यता के चल रहे हैं स्कूल

बांदीकुई. शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र में करीब तीन दर्जन से अधिक विद्यालय बिना मान्यता एवं अटैचमेंट कर संचालित हो रहे हैं। इससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं विद्यालय संचालक मोटा मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में कुछ विद्यालय तो ऐसे हैं जिनकी मान्यता ही नहीं हैं और दूसरी विद्यालयों से अटैचमेंट कर छात्रों का प्रवेश ले रहे हैं।

 

 

जबकि कुछ विद्यालयों की मान्यता पांचवीं एवं आठवीं कक्षा तक हैं और दूसरी विद्यालय से अटैचमेंट कर कक्षाएं 12 तक संचालित की जा रही हैं। कुछ विद्यालय तो शहर से सटे हुए क्षेत्र में भी चल रही हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में यह स्थिति ज्यादा हैं। यदि विभागीय अधिकारी प्रत्येक विद्यालय की मौके पर जाकर जांच करे तो स्थिति स्पष्ट हो सकती हैं। ये विद्यालय अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम की हैं।

 


खास बात यह है कि गत तीन वर्ष में शिक्षा विभागीय अधिकारियों की ओर से की गई जांच में भी करीब दर्जनभर से अधिक विद्यालय अटैचमेंट एवं बिना मान्यता के संचालित होना पाए गए। इन विद्यालयों को ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन इन नोटिसों का भी विद्यालय संचालकों की पहुंच होने के कारण कोई असर दिखाई नहीं दिया। उधर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सम्पतराम मीणा का कहना है कि उनके अधिकार क्षेत्र में शहरी क्षेत्र आता है। यदि शहरी क्षेत्र में कोई विद्यालय बिना मान्यता व अटैचमेंट के संचालित हो रहा है। तो उन विद्यालयों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 


उधर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मनीषा शर्मा का कहना है कि बिना मान्यता एवं अटैचमेंट से कक्षाएं संचालित करने वाली विद्यालयों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी पंचायत शिक्षा अधिकारियों (पीईओ) को अपने पंचायत क्षेत्र में संचालित होने वाले विद्यालयों की जांच कर रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। इसके लिए पीईओ को आदेश जारी किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे विभागीय स्तर पर बिना मान्यता व अटैचमेंट कर विद्यालय संचालन करने वाले लोगों खिलाफ कार्रवाई हो सके।

 

 

कम्प्यूटर चोरी


भण्डाना. सदर थाना इलाके के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यायल भण्डाना में चोर कम्प्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, प्रिंटर व स्कैनर समेत हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाचार्य सुरेश स्वर्णकार ने बताया कि गुरुवार रात को चोर स्कूल की दीवार फांद कर अंदर घुसे तथा कम्प्यूटर कक्ष कार्यालय के ताले तोड़ कर उसमें रखा कम्यूटर व उसका सामान चुरा ले गए। यहां तक कि कार्यालय में रखे दानपात्र को भी नहीं बक्शा, दानपात्र का ताला तोड़कर स्कूल बाउंड्री से बाहर फैंक गए। हालांकि दानपात्र तीन दिन पहले ही राशि निकाल ली थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.