Breaking News
recent

बारिश से गिरा नीम का पेड़

सवाईमाधोपुर. यहां कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने कोटा-लालसोट रोड पर मंगलवार रात तेज बारिश के बाद अचानक एक नीम का पेड़ गिर गया। गनीमत रही पेड़ गिरने के दौरान रात का समय था और आस-पास कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ टूटकर गिरने से कोटा-लालसोट हाइवे जाम हो गया। इस दौरान वाहन वन वे से गुजरे। सुबह लोगों के सहयोग से पेड़ को रास्ते से हटाया गया। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह कलक्ट्री परिसर में अधिवक्ता बैठने के स्थान पर भी एक नीम का टूटकर गिर गया था।


पक्का मकान गिरा
भाड़ौती. क्षेत्र के गंभीरा गांव के ब्राह्मण मोहल्ले में दोपहर बाद अचानक एक पक्का मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य बाहर दुकान पर थे। आवाज सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शाम तक पंचायत प्रशासन व राजस्व विभाग के कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचने से ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। पीडि़त नरहरि वैष्णव पुत्र मांगी दास वैष्णव ने बताया कि मकान के पीछे का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया।


शिवाड़. ग्राम पंचायत के रहमानपुरा ढाणी में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। ग्रामीण सलीम खान पुत्र राजू खान ने बताया कि बुधवार दोपहर को आई बारिश से दीवार ढह गई। इसमें खाद्य सामग्री खराब हो गई ।


अधिक वोल्टेज से उपकरण फुंके शॉर्ट सर्किट से एक घर में लगी आग

मलारना डूंगर. मलारना चौड़ कस्बे में बुधवार शाम शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई भी करन्ट की चपेट में नहीं आया। जानकारी के अनुसार बुधवार को अचानक अधिक वोल्टेज आने से किस्मत, जमील पुत्र मजीद के घर में रखे बिजली उपकरण जल गए। देखते ही देखते आग ने फ्रीज सहित बिस्तर व अन्य घरेलू सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया।इससे पीडि़त को काफी नुकसान हुआ है। इससे पूर्व भी मलारना चौड़ में अधिक वोल्टेज आने से मुख्य बाजार में काफी नुकसान हुआ था।


आरएएस परीक्षा तैयारी बैठक 3 को
सवाईमाधोपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा 5 अगस्त को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक जिला मुख्यालय पर होगी। परीक्षा की तैयारी व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलक्टर पीसी पवन की अध्यक्षता में 3 अगस्त को अपराह्न 3 बजे कलक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.