Breaking News
recent

मूर्तियां खण्डित करने से रोष

सैंथल. कस्बे के समीप चक हबीबवाला में स्थित रामदेव मंदिर पर रविवार रात अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को खण्डित कर दिया। इस मंदिर में यह दूसरी घटना होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मंदिर के चारों तरफ दीवार व लोहे के गेट लगे हुए हैं, फिर भी मूर्तियों को खण्डित किया जा रहा है।

 

पूर्व में शिवजी व पार्वती की मूर्ति खण्डित की गई थी। उसके बाद पुन: मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई, लेकिन अब फिर किसी ने मूर्तियों को खण्डित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। एएसआई रामजीलाल शर्मा का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 


दिनभर बैठकों के बाद मामला दर्ज, सावित्री बाई फुले की प्रतिमा लगाने का मामला

 


लालसोट. शहर के गौरव पथ स्थित कोली की कोठी चौराहे पर शनिवार रात सावित्री बाई फुले की प्रतिमा लगाने के मामले में सोमवार को भी प्रशासन असमंजस में रहा। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के बीच दिनभर बैठक का दौर जारी रहा। मौके पर पुलिस जाब्ता दिनभर तैनात रहा

 


रोड के बीच लगाई गई प्रतिमा को एक कोने में दुबारा सम्मानपूर्वक स्थापित करवाने के प्रयासों में अधिकारी जुटे नजर आए। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे नायब तहसीलदार रजनी मीना, सीओ मोहनलाल वर्मा, थाना प्रभारी राजेन्द्र मीना व सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीएल मीना मौका स्थल पर भी पहुंचे।

 

वहीं शाम को लालसोट पुलिस थाने में इस सम्बंध में मामला भी दर्ज हो गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र मीना ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने चौराहे पर रोड के बीच अज्ञात जनों द्वारा सावित्री बाई फुले की प्रतिमा लगाने का मामला दर्ज कराया है। (नि.प्र.)

 

विषाक्त सेवन से युवक की मौत


दौसा. आंधी पुलिस थाना इलाके के बाडा रसूलपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसको अचेतावस्था में जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां पर उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी प्रभारी रामफूल सैनी ने बताया कि धर्मराज(22) पत्र रघुवीर सिंह ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसको यहां लेकर आए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.