पटना। बिहार में राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर विवादित टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। यहां भाजपा विधायक नवल किशोर ने राज्यपाल मलिक को मारने की धमकी दी है। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा है।
लाइव डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता पर भड़कीं एंकर, बोलीं- आपकी हिम्मत कैसे हुई मुझे यह बताने की
राज्यपाल को धमका रहे भाजपा के विधायक
तेजस्वी ने लिखा है कि राज्य में कानून—व्यवस्था पूरी तरह से धराशायी हो चुकी है। खुद भाजपा के विधायक राज्यपाल को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रदेश में बिगड़ती व्यवस्था को पटरी पर लाने और शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में उनको काम करने से रोका जा रहा है।
एएमएमके दिनाकरन की कार पर फेंका पेट्रोल बम, ड्राइवर समेत दो लोग जख्मी
भारतीय जनता पार्टी को गुंडो और बदमाशों की पार्टी
तेजस्वी यादस ने लिखा है कि अब चूंकि राज्यपाल ने माफियों के खिलाफ तो भाजपा के विधायक घबराने लगे हैं। राजद नेता ने भारतीय जनता पार्टी को गुंडो और बदमाशों की पार्टी बताया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमे साफ देखा जा सकता है कि विधान परिषद सदस्य नवल किशोर यादव सदन में राज्यपाल को धमकी दे रहे हैं। इस दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि “राज्यपाल कहीं के नाना हैं क्या, जो बोल देंगे वो मान लिया जाएगा, मारेंगे घूंस-घूंसे से।”
दिल्ली: यमुना ने किया खतरे के निशान को पार, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने काम शुरू
आपको बता दें कि बिहार में राज्यपाल मलिक ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पिछले दिनों उन्होंने राज्य में कॉलेजों के लिए फीस, बीएड कॉलेजों की पढ़ाई और नामांकन के लिए एक समान नियम बनाने के निर्देश थे। भाजपा एमएलसी की इस हरकत को लेकर राज्य में विपक्ष हमलावर हो गया है। वहीं भाजपा की ओर से अभी इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।





No comments:
Post a Comment