Breaking News
recent

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान

दौसा. राष्ट्र परशुराम सेना युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनूप दुबे, राहुलराज तिवारी, नरेन्द्र पाराशर आदि ने दीप जलाकर की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता पं.सुनील पीढ़ी एवं कांग्रेस जिला महामंत्री शेषावतार शर्मा ने की।

 

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप शर्मा, चिराग शर्मा, नरेन्द्र शर्मा एवं गिरीश शर्मा रहे। इस दौरान अपने स्तर पर ब'चों को अ'छी शिक्षा दे रही विधवा महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिका शर्मा, बबीता शर्मा, राजकुमारी शर्मा, कुसुम गौड़, अनिता बोहरा, ललिता शर्मा, सरोज जोंण, शकुन्तला भारद्वाज, गायत्री शर्मा आदि मौजूद थी। प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया।

 

 

दौसा. रोटरी क्लब ने नवीन कार्यकाल की शुरुआत मानक्लब दौसा में पौधारोपण से की। सचिव प्रीतिपाल सिंह ने बताया कि 21 पौधे लगाकर देखभाल की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष कपिल राजोरिया, हितेष शाहरा, सतीश पारीक, संजय जैन, राकेश जैन, पंकज रावत, नवल खण्डेलवाल, पीयूष झंगीनीया, शिवशंकर सोनी, लक्षित, भूवी आदि मौजूद रहे।

 


बांदीकुई. रेलवे कॉलोनी स्थित राजीव बाल उद्यान में रविवार को पौधारोपण किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के नरेन्द्रकुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आमजन को भी सहभागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्म दिवस, शादी एवं सेवानिवृत्ति के समय प्रत्येक व्यक्ति को याद के रूप में पौधे लगाकर सार-संभाल करनी चाहिए।

 


उन्होंने कहा कि प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। प्रधानाचार्य रामभरोसी मीना, एडवोकेट गोपाल बंधु, डॉ.राजेश धाकड़, दिनेश शर्मा, दीनबंधु फोरेस्टर, रजत कुमार, रामसिंह तंवर, धनसिंह गुर्जर एवं सोनू शर्मा ने भी पौधारोपण किया। (नि.सं.)

 


गुढ़लिया-अरनिया. ग्राम पंचायत अरनिया के माननाथ की समाधि स्थल पर रविवार को पौधरोपण किया गया। संत पागलनाथ एवं सेवानाथ ने पीपल का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।

 


उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पीपल का पेड़ लगाया जाना पुनीत कार्य है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से पौधा लगाए जाने के लिए प्रेरित किया। सरपंच लल्लूराम सैनी, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार योगी, सुखराम गादरवाड़ा भी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.