Breaking News
recent

प्रशासन की कार्रवाई से नाखुश ग्रामीणों का प्रदर्शन

कुण्डल.

बांदीकुई उपखण्ड के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांवता-भांवती में शनिवार को छात्रों की पिटाई के मामले में प्रधानाचार्य व पोषाहार प्रभारी को स्कूल से हटाकर डीईओ कार्यालय में लगाने की कार्रवाई से नाखुश ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर अधिकारियों पर प्रधानाचार्य को बचाने के आरोप लगाए। ग्रामीण भागचन्द जोगी, जगदीशप्रसाद मीना ने बताया कि प्रशासन ने दोषी प्रधानाचार्य का बचाव करते हुए दिखावे के लिए एपीओ कर दिया जो कि गलत है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रधानाचार्य को निलम्बित नहीं किया तो उच्च स्तर पर गुहार लगाएंगे। ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति से धरना-प्रदर्शन और तालाबन्दी करने का निर्णय भी लिया। ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना व जिला कलक्टर नरेश शर्मा को भी ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

राजश्री योजना में लापरवाही नहीं बरतने के दिए निर्देश
दौसा. महुवा ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बुधवार को एएनएम एवं एलएचवी की मिटिंग में सीएमएचओडॉ. रामफल मीना ने निर्देश दिए कि पूर्ण टीकाकरण, राजश्री योजना की दूसरी किश्त, भामाशाह और आधार कार्ड तथा बैंक अकाउंट को सभी रजिस्टर्ड एएनसी को तुरंत जोड़ें।
उन्होंने कहा कि राजश्री योजना का भुगतान नहीं हो पा रहा है। महुवा ब्लॉक में अभी 92 केस पेंडिंग है। लम्बित प्रकरण खत्म करें ताकि राजश्री योजना की दूसरी किश्त का भुगतान तुरंत हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इस काम में जरा भी लापरवाही की गई तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर डॉ मीना ने कहा कि मलेरिया कार्यक्रम के तहत जनसंख्या का 1 प्रतिशत ओर ओपीडी का 10 प्रतिशत ब्लड स्लाइड लेना जरूरी है। उन्होंने मलेरिया केस पॉजिटिव पाए जाने पर मरीजों को तुरंत ही मेडिकल ट्रीटमेंट दें। साथ ही उन्होंने पानी के नमूने लक्ष्य के अनुरूप भिजवाएं।
बीसीएमओ डॉ रमेश बैरवा ने मलेरिया के लक्षण ओर उपचार की जानकारी दी। जिला आईईसी कॉॢडनेटर नितेश सोनी, डॉ राजेश नट, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ नरेंद्र गुर्जर, डॉ अंकित जैन, डॉ दीपक शर्मा, डॉ. हिम्मत राय शर्मा एवं डॉ मुकेश बंसल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारी मौजूद थे।

सरकारी विद्यालय में होनहारों का सम्मान
लालसोट . शहर के खोहरापाड़ा राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2017-18 में दसवीं बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहने पर बुधवार को छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक रतनलाल मीना ने प्रथम स्थान हासिल करने वाले देशराज महावर एवं अन्य छात्रों को माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न दिए। गोपालप्रसाद जांगिड़, विश्राम सैनी, अमित शर्मा, सतीश बुनकर, राकेश बेनीवाल, शोभारानी शर्मा, अनुराधा शर्मा, वीणा शर्मा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, रामावतार पंवार सहित छात्रों के परिजन मौजूद रहे।(नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.