वेदी शुद्धि संस्कार शुरू
सीकर. दिगंबर जैन चंद्रप्रभ मंदिर मोचीवाड़ा प्रबंध समिति और सकल दिगंबर जैन समाज सीकर के तत्वावधान में मोचीवाड़ा स्थित दिगंबर जैन चंद्रप्रभ मंदिर में वेदी शुद्धि संस्कार, तीर्थंकर प्रतिमा विराजमान और विश्व शांति महाअनुष्ठान बुधवार को शुरू हुआ। सुबह जिनेंद्र अर्चना घट यात्रा हुई। झंडारोहण हरकचंद, सुभाष चंद व राकेश कुमार मोदी सीकर की ओर से किया गया। शाम को दंग की नसिया पारसनाथ भवन में आरती माणकचंद आशीष जयपुरिया की ओर से करवाई गई। वेदी सोने का कार्य विनोद जयपुरिया, पदम जयपुरिया व राजकुमार जयपुरिया परिवार ने कराया। गुरुवार को सुबह नित्य नियम पूजा व अभिषेक का कार्यक्रम होगा। इसके बाद विश्व शांति अनुष्ठान एवं रथयात्रा निकाली जाएगी।
इसके बाद श्रीजी को मंदिर की नवनिर्मित वेदी में विराजमान किया जाएगा। धार्मिक क्रियाओं का संचालन देवेंद्र शास्त्री केकड़ी वाले करवा रहे हैं। विनोद पाटोदी ने बताया कि कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र संतोष अनित, प्रदीप विनायक्या,यज्ञ नायक नारायणी देवी, मातेश्वरी मनोज कुमार पाटोदी, ईशान इंद्र मोहन लाल विनीत कुमार, सनद कुमार, विनोद कुमार, पदम कुमार, सेठी, जय कुमार, संजय पाटोदी, कुबेर इंद्र विनोद पदम अभय सेठी होंगे। वेदी सोने का कार्य विनोद जयपुरिया, पदम जयपुरिया व राजकुमार जयपुरिया परिवार ने कराया। गुरुवार को सुबह नित्य नियम पूजा व अभिषेक का कार्यक्रम होगा। इसके बाद विश्व शांति अनुष्ठान एवं रथयात्रा निकाली जाएगी।
जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव शुरू, १८ जुलाई को करेंगे नगर भ्रमण
श्रीमाधोपुर. कस्बे के आराध्य देव श्रीगोपीनाथ मंदिर में बुधवार को भक्तमाल कथा के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव शुरू हुआ। मंदिर महंत डॉ मनोहर शरण दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, बलभ्रद व सुभद्राकी प्रतिमाओं का पूजन करने के बाद कथा श्ुारू हुई, जिसमें कथावाचक वृंदावनधाम के संत किशोरीशरण दास महाराज ने भक्तमाल कथा का महातम्य के बारे में बताया १८ जुलाई को शाही लवाजमे के साथ प्रभु जगन्नाथ, बलभ्रद व सुभद्रा को नगर भ्रमण कराया जाएगा।





No comments:
Post a Comment