Breaking News
recent

जैसलमेर की इस पंचायत समिति की बैठक में हुआ ऐसा हंगामा, सदस्यों ने फैंकी यह रिपोर्ट

जैसलमेर. पंचायत समिति सांकड़ा की बैठक शनिवार को प्रधान अमतुल्लाह मेहर की अध्यक्षता व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिसमें पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सडक़, वन विभाग, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। विकास अधिकारी नारायण सुथार ने गत बैठक की कार्रवाई का पठन किया। विकास अधिकारी सुथार ने गत 18 अक्टूबर 2017 को आयोजित साधारण सभा की बैठक की कार्रवाई व विभिन्न विभागों की ओर से की गई कार्रवाई की पालना रिपोर्ट सदस्यों को सुपुर्द की। पालना रिपोर्ट पढते ही सदस्य खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से समस्याओं के समाधान को लेकर जो पालना रिपोर्ट भेजी गई है। उसके अनुसार धरातल पर एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है तथा समस्याएं जस की तस बनी हुई है। पंचायत समिति सदस्य अर्जुनराम ओड, सरपंच संघ अध्यक्ष मदनसिंह अपने स्थान पर खड़े हो गए तथा पालना रिपोर्ट का पुलिंदा प्रधान व जिला प्रमुख की तरफ बेल में फैंक दिया। बैठक में नहीं आने पर सदस्यों ने रोष जताया। बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करते हुए जिला कलक्टर को कार्रवाई के लिए भिजवाया गया।

समस्याओं पर विचार विमर्श
बैठक में उपप्रधान इन्द्रसिंह जोधा ने बताया कि फलसूण्ड चौराहे पर चारों सडक़ मार्गों पर लोगों की ओर से अतिक्रमण किए गए है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। सरपंच मदनसिंह ने विद्यालयों में समय पर शिक्षकों के नहीं आने, राजमथाई में वन विभाग का कोई कार्य नहीं होने, ढाणियों में विद्युतीकरण नहीं किए जाने, पेयजल समस्या, पोषाहार का वितरण नहीं होने आदि की समस्याओं से अवगत करवाया। सरपंच मंजूरदीन ने सेलवी की ढाणियों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने, गोमट गांव में गौरव पथ शुरू करने, ग्रामीण क्षेत्रों में बंद हो चुके विद्यालयों के जर्जर हो रहे भवनों के रख रखाव की जिम्मेवारी निर्धारित करने की मांग की। प्रधान मेहर ने गोमट गांव में स्थित पंचायत समिति सांकड़ा की दुकानों को ग्राम पंचायत की ओर से अपनी मनमर्जी से किराए पर दे दिए जाने पर नाराजगी जताई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.