Breaking News
recent

सावधान : कभी भी गिर सकती है बदहाल बाघेर चौकी,प्लास्ट उखड़ा, छत टपक रही

भीमसागर. बाघेर स्थित पुलिस चौकी बदहाल है। ज्यादा बरसात होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस चौक ी सिंचाई विभाग की बनी कॉलोनी में संचालित है, वर्षों पहली बनी कॉलोनी के कमरों की दीवारें जर्जर हंै, प्लास्टर उखड़ रहा है। छत टपकती है, पुलिस चौकी बारांं-झालावाड़ मेगा हाइवे किनारे होने पर आलाधिकारी रूक कर जाते हैं, मरम्मत कराने पर ध्यान नहीं दिया। कार्यरत जवान भी जान हथेली पर रखकर चौकी में सोते हैं।

बजट की दरकार
ग्राम पंचायत बाघेर ने नवीन पुलिस चौकी बनाने के लिए उसी जगह की भूमि का पट़्टा भी जारी कर दिया है। परन्तु अभी तक बजट आवंटन नहीं हुआ।
& अधिकारियों का अवगत करा रखा है, परेशानी आती है, जितना हम लोगों से होता है उतना कर लेते हैं।
ब्रजेन्द्र गुर्जर, हैडकांस्टेबल बाघेर चौकी
& एसडीएम को अवगत करा रखा है, जल्द मरम्मत कार्य शुरू करा देंगे एवं और नवीन भवन प्रक्रिया भी चल रही है।
महेन्द्र मारू, थानाप्रभारी खानपुर


2 साल में ही दरक गई किसान सेवा केन्द्र की दीवारें


खानपुर. कस्बे के मेला मैदान ग्राम पंंचायत कार्यालय परिसर स्थित किसान सेवा केन्द्र भवन की निर्माण के २ वर्ष बाद ही दीवारें टूटने लगी हैं। यहां किसान सेवा केन्द्र व एवं भू अभिलेख निरीक्षक भवन का निर्माण किया था। भवन में अधिकारी-कर्मचारी नहीं आने से सप्ताह में कई दिन ताले लटके होने के साथ ही कम्प्यूटर व उपकरण खराब हो रहे हैं। किसान निराश लौट रहे हैं। भवन के निर्माण के दौरान भी कई जनप्रतिनिधियों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, लेकिन ध्यान नहीं दिया। सार-संभाल के अभाव में भवन में सीलन, गंदगी होने से दीवारंे बदरंग हो गई। भवन का पीछे का भाग गिरने की कगार पर होने के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे है। विकास अधिकारी गोरधनलाल शर्मा ने बताया कि बैठक लेने से दरारंे आई हैं। कृषि विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहीं आने से ताला लटका रहता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.