Breaking News
recent

प्रोजेक्ट शक्ति की धीमी चाल को लेकर अब कांग्रेस आई एक्शन मोड़ में, ब्लॉक अध्यक्षों को दिये ये निर्देश....

पाली. राहुल गांधी से सीधे संवाद का मौका दिलाने वाले प्रोजेक्ट शक्ति की धीमी चाल को लेकर कांग्रेस अब एक्शन मोड में आ गई है। पीसीसी ने अब अब ब्लॉक अध्यक्षों को 200-200 सदस्य जोडऩे का लक्ष्य दिया है। इसके लिए 30 जुलाई की डेडलाइन तय की गई है। पीसीसी ने चेताया भी है कि डेडलाइन तक लक्ष्य पूरा नहीं होने पर उन्हें हटाया भी जा सकता है। इसके लिए 20 जून से 30 जुलाई के बीच बनाए जाने वाले सदस्यों की गणना होगी। प्रोजेक्ट की राज्य से लॉन्चिंग के समय सदस्य संख्या एक लाख करने का लक्ष्य था, लेकिन इसमें 2 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का इस प्रोजेक्ट पर विशेष फोकस है। प्रोजेक्ट की राष्ट्रीय व राजधानी स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी कारण अब पीसीसी ने ब्लॉक अध्यक्षों को लक्ष्य देकर उन्हें धरातल पर लोगों से जुडऩे के निर्देश दिए हैं।

मिलेगा पुरस्कार

प्रोजेक्ट से पार्टी के लोगों का जुड़ाव बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य जोडऩे पर पॉइंट देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत हर सदस्य के जुडऩे पर दस पॉइंट मिलेंगे। इसमें जिस पदाधिकारी के ज्यादा पॉइंट होंगे, उन्हें आगामी दिनों में पुरस्कृत किया जाएगा।

सात को पाली में होगी चर्चा

पाली जिले में कांग्रेस के 12 ब्लॉक अध्यक्ष हैं। इनमें बर, जैतारण, रायपुर, सोजत, पाली, रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, बाली, रानी व मारवाड़ जंक्शन शामिल है। अब तक मुख्यालय के पास जो जानकारी हैं, उनमें लगभग सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने लक्ष्यों तक पहुंच गए हैं। फिर भी, धरातलीय वास्तविकता जानने के लिए जिला कांग्रेस ने सात जुलाई को कांग्रेस भवन में सभी ब्लॉक अध्यक्षों की विशेष बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश सचिव व पाली जिले के सहप्रभारी पारस जैन सभी ब्लॉक अध्यक्षों से फीडबैक लेंगे।
सभी ब्लॉक अध्यक्ष जुटे हैं

पीसीसी के निर्देशानुसार सभी ब्लॉक अध्यक्ष प्रोजेक्ट शक्ति में जुटे हैं। एक-दो स्थानों पर अभी लक्ष्य हासिल नहीं किए जा सके हैं। कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए सात जुलाई को सभी ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक होगी। इसमें प्रोजेक्ट शक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। इसके बाद आंकड़े इकजाई किए जाएंगे।

-चुन्नीलाल राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.