पाली. अतिरिक्त जिला कलक्टर सिलिंग कोर्ट केम्प बाली करने के सम्बन्ध में शनिवार को अधिवक्ताओं ने सम्पूर्ण न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया एवं धरना दिया। बार एसोसिएशन के सदस्य मुकेश आर्य ने बताया कि धरना स्थल पर एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.एम जोशी ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तब न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा, अति आवश्यक मामलों में छूट रहेगी। सभी अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री व विधि राज्य मंत्री के खिलाफ नारे लगाए, पैदल रैली निकाली व मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इसके साथ पाली बंद की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखने के लिए जयपुर में मिलेगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का किया था बहिष्कार
अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) पाली का कोर्ट कैंप बाली से समाप्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष पी.एम. जोशी के नेतृत्व में न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए न्यायालय के बाहर धरना दिया। उसके बाद राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में पैदल रैली निकाली। जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केन्द्रीय विधि राज्यमंत्री व राजस्व मंडल अध्यक्ष अजमेर के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) को बाली स्थानांतरण करने तथा राजस्व मामलों की सुनवाई के लिए बाली मुख्यालय पर केम्प कोर्ट करने से अधिवक्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि इससे जिला मुख्यालय की महत्ता खत्म हो जाएगी। जिले में राजस्व के मुकदमों की संख्या पहले से अंडरवर्क है। सभी अधिवक्ताओं ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) पाली का कोर्ट केम्प बाली से समाप्त कर नियमित रूप से पाली मुख्यालय पर ही करने की मांग उठाई। मांगों के पूरी नहीं होने की स्थिति में अधिवक्ताओं ने आंदोलन को उग्र करने एवं न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने सात जुलाई को जयपुर जाकर प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखने की चेतावनी दी।
इससे पहले अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष जोशी की अगुवाई में न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए न्यायालय के बाहर धरना दिया। फिर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सूरजपोल होते हुए कलक्ट्रेट आए तथा जिला कलक्टर सुधीरकुमार शर्मा को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक भवानीसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, सचिव भागीरथसिंह राजपुरोहित, सुमेरसिंह राजपुरोहित, शैतानसिंह सोनिगरा, रेवतसिंह केसरिया, अशोक अरोड़ा, विक्रमसिंह जोधा, महेन्द्रसिंह मेड़तिया, मोतीसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मण चौधरी, मोहम्मद शरीफ काजी, मदन वैष्णव, मुकेश अयर्यउषा चौहान, कमलेश चौहान सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment