Breaking News
recent

धौलपुर में बजरी माफिया और राजस्थान पुलिस में चला अंधाधुंध फायरिंग का दौर, गूंज उठा पूरा जिला

जयपुर।

राजस्थान में कोर्ट की बजरी खनन पर रोक के बाद बजरी माफिया लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। हाल ही में प्रदेश के धौलपुर जिले में बजरी माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंदियों पर है कि पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे है। जिले में पुलिस पर हो रहे लगातार हमले शासन की प्रशासन की नाकामी को साबित कर रहे है। आज फिर एक बार बजरी माफियाओं ने पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग जानलेबा हमला बोल दिया।

बजरी माफियाओ द्वारा की गई फायरिंग से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई.बजरी माफियाओ द्वारा की गई फायरिंग से पुलिस ने अपना बचाव करते हुए बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों पर फायरिंग कर दी.जिससे आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर पलट गए.जिन्हे बजरी माफिया मौके पर छोड़ कर अन्य वाहनों को लेकर फरार हो गए।

यूं हुआ मामला

कंचनपुर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही में सैपऊ,बाडी व बसेड़ी थाना पुलिस के जाप्ते सहित कोबरा टीम ने टोंटरी मोड़ के पास बजरी माफियाओं के खिलाफ मोर्चा संभाल कर घेराबंदी की गई। तभी पुलिस टीम को देख बजरी माफियाओ ने पुलिस जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वाहनों के टायरों में गोली मार दी। जिस पर मौके से चम्बल बजरी से भरे आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए.जिन्हे माफिया छोड़ कर फरार हो गए।

कंचनपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि आज मुखबर की सूचना मिली कि चम्बल घड़ियाल क्षेत्र से बजरी माफिया ट्रैक्टर ट्रॉलियों में प्रतिबंधित बजरी भरकर कंचनपुर क्षेत्र से होकर उत्तर प्रदेश के आगरा जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाल कर माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया है। कार्यवाही के दौरान माफियाओ के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की ओर मौके से ट्रैक्टर चालक चम्बल बजरी से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को छोड़कर भाग निकले।पुलिस ने मौके पर जेसीबी बुलाकर पलटी हुई ट्रॉलियों को सीधा कराकर आधा दर्जन ट्रेक्टर ट्रॉलियों को जप्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.