Breaking News
recent

किसी ने खाई फांसी तो किसी ने खाया जहर, महिलाओं की गई जान

एक महिला ने फांसी लगाई

बीकानेर. सुभाषपुरा क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पीबीएम चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा में रहने वाले निसार अली की पत्नी नजमा (३५) ने घर पर फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह 11.२० बजे उसे पीबीएम लाए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

खेत में सांप ने काटा
सांगलपुरा में रहने वाली एक महिला की रविवार को सांप के काटने से मौत हो गई। पीबीएम चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सांगलपुरा निवासी आनंदसिंह की पत्नी सुमन (४०) सत्तासर स्थित खेत में थी। जहां उसे सांप ने काट लिया। घबराहट होने लगी तो परिजन उसे लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

 

खाया जहरीला पदार्थ
सेरुणा क्षेत्र में अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन से 21 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पीबीएम चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सेरुणा निवासी नवरतन की पत्नी ममता ने कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे पीबीएम लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 


वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र में कानासर चौराहे के पास रविवार को एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन जने घायल हो गए। इस संबंध अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार करणी नगर निवासी अमरीन्द्रसिंह, अमरपाल, रमेश, किशन सिंह व पुष्पेन्द्र शोभासर रोड पर एक होटल से खाना खाकर मोटरसाइकिलों से बीकानेर आ रहे थे।

 

इस दौरान कानासर चौराहे पर पीछे से तेज गति से आ रही डालाजीप (पिकअप) ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे अमरपाल व रमेश नीचे गिर गए। अमरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में अमरीन्द्रसिंह ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.