बीगोद।
कस्बे में खिलौने व मणिहारी सामान बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कस्बे में रविवार को कुछ लोग मणिहारी, खिलौने, मोबाइल व इलेक्ट्रोनिक आइटम बेचने के लिए आए। वहां महिलाओं को तीन हजार का सामान देकर करीब 25 हजार रुपए की ठगी कर ले गए। जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो ग्रामीणों ने उन्हें कस्बे में तलाश किया लेकिन तब तक वे जा चुके थे। ग्रामीणों ने दो टेंपो में सामान बेच रहे दो जनों को पकड़ लिया तथा पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिसे उन्हें ठगी में संलिप्त नहीं पाए जाने पर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर श्यामलाल खटीक के घर पर महिलाओं को झांसा देकर करीब तीन हजार के सामान के 25 हजार रुपए ले लिए और भाग गए। जब मणिहारी सामान की जांच की गई तो ठगी का अहसास हुआ। ठगों को ढूंढने लोग कस्बे में निकले। पुलिस थाने पर भी ठगी की सूचना दी गई। ग्रामीणों ने दो टेंपो में सामान बेच रहे लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में ठगी के आरोप में लिप्त नहीं पाए जाने पर पूछताछ कर छोड़ दिया गया। पुलिस ठगी करने वालो की तलाश में जुटी हुई है। ठग महिलाओं को मोबाइल, महंगे खिलौने, टी.वी. सहित अन्य सामान हाथ की सफाई से बेच देते हैं और लोग उनके झांसे में आ जाते हैं।
पहले भी कई बार हो चुकी है ठगी
गौरतलब है कि पूर्व में इस तरह से कई बार ठगी की वारदातें हो चुकी है। जिसका आज तक पता नहीं लग पाया। लोग लालच में आकर इनके जाल में फंस जाते है और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
महिलाएं होती है सबसे आसान शिकार
इस तरह की ठगी की वारदात करने वाले अपराधियों की सबसे आसान शिकार महिलाएं व बच्चे होते हैं। वे महिलाओं को भावनात्मक रूप से लालच देकर आसानी से शिकार बना लेते हैं।





No comments:
Post a Comment