दौसा.
आनन्द शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को साइकिल वितरण व नवप्रवेशित छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा रहे। प्रधानाचार्य संगीता मानवी ने बताया कि कक्षा 9 में अध्ययनरत ९२ छात्राओं को साइकिल वितरण की गई व प्रतिभाशाली १६ छात्राओं व स्वच्छता समिति की 16 छात्राओं को गणवेश देकर सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों एवं जरूरतमंद ९७ छात्राओं को शूज वितरित किए। इस दौरान विधायक ने ५७ छात्राओं को विद्यालय गणवेश उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस मौके पर एसडीएमसी सदस्य भावना शर्मा, उर्मिला मीना समेत स्टाफ मौजूद था। मंच का संचालन गोपाल जोशी ने किया।
बांदीकुई. राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बालाहेड़ा में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। सरपंच सीताराम बालाहेड़ा ने कहा कि सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। बालिकाएं योजनाओं का समुचित लाभ उठाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्यामसिंह राजपूत भी मौजूद थे।
इसी प्रकार द्वारापुरा में छात्राओं को साइकिल वितरण की है। संस्था प्रधान राजेन्द्र कुमार शर्मा सहित प्रतिष्ठित लोगों ों ने १६ बालिकाओं को साइकिल वितरित की। शर्मा ने बताया कि इसमें एसडीएमसी सदस्य कल्यण सहाय शर्मा अध्यक्ष गोपीराम , पंचायत समिति सदस्य सरोज शर्मा, रामबाबू शर्मा, सरदार गुर्जर, वेदपालसिंह नंद किशोर अजय प्रसाद, वेदपाल सिंहगुर्जर, नंदकिशोर, अजय राजोरा ,जगदीश , रामेश्वर बैरवा हरिमोहन व ज्ञानचंद भी उपस्थित थे। (नि.स.)
लवाण. कस्बे में मंगलवार को राजकीय सीनियर माध्यमिक विघालय में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। इसमें प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा व भावना सैनी ने कहा कि अब बेटियां शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी। विघालय में कुछ बेटियां दूर-दराज से आती है जो समय पर विघालय नहीं आ पाती है। उनके लिए साइकिल मिलना वरदान है। इस अवसर पर दुर्गाप्रसाद, नीलम जैन, बबली व विष्णुसिंह आदि थे।
फोटो केप्सन एलडब्लू १८०७सीए- लवाण में बेटीयों को साइकिल वितरण करते हुए।
खेड़ला
राजकीय बालिका विद्यालय पावटा में बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। इससे उनके चेहरे पर खुशी छा गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ताराचंद शर्मा, भाजपा जिला मंत्री धर्मसिंह, रतिराम पहलवान आदि थे।
गीजगढ़. कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। बालिकाओं को प्रधानाचार्य मोहन लाल, पिन्टू मीणा, निशान्त शर्मा आदि ने साइकिल सौंपी।
पापड़दा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खवारावजी में सोमवार को सरपंच शंकर लाल खटाणा की अध्यक्षता में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई।
प्रधानाचार्य रामप्रसाद बैरवा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा ९ में अध्ययनरत ८० बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गई। इस अवसर पर वार्ड पंच नाथूलाल, महेन्द्र, रामफूल सैनी, सियाराम व हीरालाल पटेल सहित कई लोग मौजूदथे।
मंडावर
क्षेत्र के उकरुन्द ग्राम स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच पप्पीदेवी मीणा ने छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रघुवीर मीणा, खुशीराम मीणा, विकास आशीर्वाद, धर्मेंद्र जैन, विजयराम कश्यप, मथुरा मीणा, राजकुमार सोनी, धर्मेंद्र दीक्षित, केलादेवी मीणा, सावित्री देवी आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment