Breaking News
recent

राजस्थान बचाओ धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष लखावत ने लिया पैनोरमा का जायजा

दौसा. देवनगरी में बन रहे संत सुन्दरदास पैनोरमा का रविवार को राजस्थान बचाओ धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लाखावत ने जायजा लिया। उन्होंने निर्माण करने वाली एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उनके साथ दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा, दीपक जोशी, रोटरी क्लब के शिवशंकर सोनी, हितेश शाहरा, पवन सोनी, राजीव रावत, मनीष खण्डेलवाल, पीयूष झंगीनिया समेत कई जने मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि दौसा में जन्मे संत सुन्दरदास का पूरे देश में नाम है। अब दौसा बायपास के निकट बनाया जा रहा पैनोरमा शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगा।


प्रतिष्ठानों का अवकाश रख सौंपेंगे एसडीओ को ज्ञापन
बांदीकुई ञ्च पत्रिका. सैन समाज की बैठक रविवार को सैन बगीची में हुई। इसमें बगीची पर कुछ भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण करने के प्रयास किए जाने पर समाज के लोगों ने आक्रोश जताया। समाज के अध्यक्ष प्रकाशचंद सैन ने बताया कि सोमवार को समाज के सभी प्रतिष्ठानों का अवकाश रखने एवं नामांतकरण खुलवाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय किया गया। बैठक में काफी संख्या में सैन समाज के लोग मौजूद थे।

लाठर ने बालाजी के दर्शन किए
मेहंदीपुर बालाजी. महिला विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज सोनिया लाठर ने मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए। दर्शनों के बाद श्रीराम आश्रम में डॉ. अशोक जांगिड़ व मैनेजर राजीव मित्तल ने लाठर को बालाजी की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया। वहीं मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी आइएएस गजानंद शर्मा ने रविवार को स्वयंभू बालाजी महाराज के दर्शन किए। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें प्रसादी भेंट की गई।

दौसा जिले की टीम का चयन आज
दौसा. राजस्थान क्रिकेट एसोशिएसन की ओर से प्रायोजित अण्डर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में दौसा जिले की टीम के चयन के लिए राजेश पायलट स्टेडियम पर सोमवार सुबह 7 बजे शिविर आयोजित होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ सचिव प्रदीप नागर ने दी।

गुमशुदगी का मामला दर्ज
मंडावर. थाना इलाके के कोट निवासी पच्चीस वर्षीय युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ। थानाधिकारी ने बताया कि कमलचंद यादव निवासी कोट ने मामला दर्ज कराया कि उसकी पच्चीस वर्षीय पत्नी धौड़ी देवी बस से बिना बताए कहीं चली गई। जिसने प्लेन कलर की साड़ी पहनी हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.