नांगल राजावतान. पत्रिका के हरयाळो राजस्था कार्यक्रम के तहत उपखण्ड मुख्यालय के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय कालाराम नलावाली ढाणी में शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने कदम का पौधा लगाकर की।मुख्य अतिथि तहसीलदार नवलकिशोर मिश्रा ने कहा कि पत्रिका की ओर से चलाया जा रहा हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम सराहनीय है।
पौधे हमेशा परोपकार के लिए लगाए जाते हैं। जो हमेशा दूसरों का हित करते हैं। इसलिए मानव को प्रति वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। विद्यालय परिसर में पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा व देखरेख का जिम्मा विद्यार्थियों को दिया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से पौधे के थावलों पर रंगोली सजाई गई। विद्यालय में कदम, गुलमोहर, नीम, एस्टोवेरी, पारस पीपल सहित अन्य छायादार पौधे लगाए गए। प्यारीवास सरपंच ओमप्रकाश मीना, प्रधानाध्यापक महेशकुमार गौतम, थाना ड्यूटी अधिकारी दीपक कुमार, सिपाही राजपाल, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय नांगल राजावतान के प्रधानाचार्य रामअवातार शर्मा, गोपाललाल मीना, हरकेश मीना, मूलचंद मीना, घनश्याम महावर, ममता शर्मा, ज्ञानी प्रजापत, रोशन लाल मीना, राजेन्द्र मीना, जयसिंह, चेतराम, गोरव, हरिमोहन, दिलखुश, भीमसिंह बंजारा, रविकुमार, महिपाल, लोकेश आदि मौजूद थे।
पौधारोपण कर ड्रेस वितरित की
भंडाना. पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भंडाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से पौधारोपण किया गया।
इस मौके पर बीओबी शाखा प्रबंधक भंडाना किंचित कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए पौधारोपण अहम है। पत्रिका की यह पहल सराहनीय है। शाखा प्रबंधक ने विद्यालय के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरण की। प्रधानाचार्य सुरेश स्वर्णकार ने बताया कि गत वर्ष भी बैंक की ओर से विद्यालय में 5 पंखे लगाए गए थे। इस मौके पर बैंककर्मी कन्हैया शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, विजय बैरवा विद्यालय स्टाफ के देवेश वशिष्ठ, राजेश जैन, निरंजन सिंह, रामकरण शर्मा, जगदीश रैगर, विवेक कुमार हनोतिया आदि थे।
भंडाना. राजेश पायलट स्मृति स्थल जीरोता खुर्द व खान भांकरी रोड पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुरारीलाल मीना के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मीणा ने कहा कि राजेश पायलट के सिद्धांतों का अनुसरण करें और सब का साथ, सबका विकास की ही राजनीति करें।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव मुरारीलाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिला प्रमुख गीता खटाणा, प्रदेश महासचिव जीआर खटाणा, प्रधान दीनदयाल बैरवा, नगर परिषद सभापति मुरलीमनोहर शर्मा, प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, सुनीता शर्मा, नेहा निडर, महेंद्र मीणा, उमाशंकर बनियाना, महिला जिलाध्यक्ष रेणु कटारिया, मीठालाल मीणा, जितेंद्र मीणा, रामनाथ राजोरिया, मनोहर गुप्ता, सरपंच सुंदर खेरवाल, अतरसिंह गुर्जर, कमलेश बैरवा, गुमानसिंह खेरवाल, जगदीश सैनी भंडाना, जगदीश जसवंत, गोपी सैनी, मथुरेश गुर्जर, सतीश बैरवा, सियाराम सत्तावन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment