Breaking News
recent

पेरिस से बास्केटबॉल खेलकर लौटे दो खि​लाड़ियों को ग्रामीणों ने सिर आंखों पर बैठाया, स्‍वागत में बिछाए पलक पावड़ेे

करेड़ा।

पेरिस वर्ड गेम 2018 में बास्केटबॉल खेल कर लौटे कस्बे के अरिघ्न नरेन्द्र व कार्तिक आच्छा का कस्बेवास‍ि‍यों ने करेडा बस स्टैैण्ड पर अतिशबाजी के साथ स्वागत कर जूलुस निकाला। ग्रामीणों नेे दोनों के स्‍वागत मेें पलक पावड़ेे बिछा द‍िए।

 

READ: कुएं में गिरी महिला का बीस घण्टे बाद निकाला जा सका शव, एसडीआरएफ टीम को बुलाना पड़ा, ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

 

जानकारी के अनुसार हाल 7 जुलाई 2018 से 13 जुलाई 2018 तक पेरिस में आयोजित हुए। 7 दिवसीय टुर्नामेन्ट में कस्बे के अरिघ्न नरेन्द्र व कार्तिक आच्छा ने बास्केटबॉल में भाग लिया जो राजस्थान से ये दो ही खिलाडी थे। जिन्होने पेरिस वर्ड गेम में भारतीय टीम का नेत्तव किया। जहॉं इन्होने फ्रांस, पेरिस व इंडोनेशिया देश की टीमों के साथ तीन मेच खेल कर रविवार शाम कस्बे में लोटने पर कस्बेवासियों ने दोनों छात्रों का करेडा बस स्टेण्ड पर माला पहना कर आतिशबाजी की ओर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद ग्रामीणो ने ढोल के साथ दोनों छात्रों को जूलुस निकाला। जो करेडा बस स्टेण्ड से स्कूल खेल मैदान ले गये जहांं पर ग्रामीणो ने दोनोंं खिलाड़ि‍योंं का सम्‍मान कि‍या।

 

READ: ब्रांडेड के नाम पर महिलाओं को पकड़ा गए हल्का सामान, जब तक इस बात का पता चला इससे पहले ठग हो गए फुर्रर

 

मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेडा- बागोर के अध्यक्ष राधेश्याम टांक, सरपंच इन्द्रपाल सिंह चुण्डावत, के डी शर्मा, नरेन्द्र कुमार, हेमन्त आच्चा, कल्याण सिंह, महावीर चौरडीया, रिंकू सोनी, राजमल बणवट, महावीर कुमार भलावत, महेन्द्र मेरतवाल, पंकज मेरतवाल, चमन टांक, जगदीश झंवर, गोपाल महात्मा , राजेन्द्र आचार्य, सुनिल टांक, कैलाश सोनी, राजेन्द्र सरगरा, धर्मराज आचार्य, जगदीश बनजारा, विक्रम सिंह सहित बडी सख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

मनाली का भीलवाड़ा में स्वागत

भीलवाडा़. आईटीआई परीक्षा में प्रदेश में प्रथम रही भीलवाड़ा की मनानी का शनिवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सम्मान किया। मनाली रविवार को भीलवाड़ा पहुंची, जहां सामाजिक संस्थाओं ने मनाली का माला पहना कर स्वागत किया। तिलक नगर क्षेत्र के लोगों ने भी मनाली का मुंह मीठा कराया। राजस्‍थान आईटीआई में इलेक्‍ट्रोनिक ब्रांच में अव्‍वल रही मनाली जयपुर मेट्रो में अपनी सेवाऐं देना चा‍हती है। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.