बीकानेर. पलाना के बरसिंहसर के पास बुधवार शाम को कार और टैक्सी में भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ जनें घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीबीएम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप बिश्नोई ने बताया कि बुधवार शाम को बरसिंहसर नेवयली लिग्नाइट परियोजना में काम करने वाले मजदूर टैक्सी में सवार होकर पलाना की ओर आ रहे थे।
तभी एक कार ने टैक्सी की टक्कर हो गई, जिससे टैक्सी में सवार आठ जनें घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। हादसे में जयदेव (५६), रवि (२९), उम्मेद खान उर्फ आबिद (३६), शत्रुघन (३८), दौलतराम (२२), संजय (३२), विवेक (२५) एवं बादल (२५) हादसे में घायल हुए, जिनका पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर मारवाड़ जनसेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास सहित हरिकिशन राजपुरोहित, राजनारायण मोदी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज में मदद की।
घर में घुसकर मारपीट, महिला से दुव्र्यवहार
बीकानेर. भीनासर में घर में घुस कर एक व्यक्ति से मारपीट करने तथा उसकी पत्नी से दुव्र्यवहार करने के आरोप में गंगाशहर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। भीनासर निवासी हीरालाल माली ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि बजरंग कुम्हार, लिच्छू जाट, प्रेम कुम्हार, सुनील जाट, अशोक कुम्हार व चार-पांच अन्य उसके घर में घुस आए और उससे मारपीट की। उन्होंने पत्नी से दुव्र्यवहार भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बालिका से दुष्कर्म, मामला दर्ज
बीकानेर/नाल. नाल में १३ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की मां ने महिला सहित दो व्यक्तियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि २० जुलाई को उसकी पुत्री अकेली थी। शाम 5 बजे संजू और प्रेमी देवी उसे बहला-फुसला कर घर ले गई, जहां राजू, प्रेम, चुलाम शराब पी रहे थे। उसे घर में नशीली चाय पिलाई, जिससे वह बहोश हो गई। बाद में उससे गलत काम किया। सीआई धरम पूनिया ने बताया कि एक आरोपित प्रेम कुमार को राउण्डअप कर लिया है।





No comments:
Post a Comment