Breaking News
recent

हजारों साल पुराने सरोवर को बनाया मधुशाला, यूं खुलेआम छलकाते हैं यहां जाम

पुष्कर

पुष्कर सरोवर के परिक्रमा मार्ग स्थित एक घाट पर चार युवकों ने जमकर जाम छलकाए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे पुरोहितों ने शराबियों की पिटाई कर डाली। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने चारों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुष्कर के तिलोरा रोड स्थित एक बार में काम करने वाले महावीर, लक्ष्मण, दीपक और भैरों सिंह पुष्कर सरोवर के परिक्रमा मार्ग स्थित घाट पर पहुंचे। उन्होंने यहां शराब की बोतल खोलकर जाम छलकाने शुरू कर दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर पुलिस हरकत में आई और वीडियो में नजर आ रहे चारों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस संबंध में पुष्कर थानाधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

एक व्याख्याता के भरोसे चल रहा

ब्यावर मार्ग स्थित गोविन्दसिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय में बीएड संकाय इन दिनों मात्र एक व्याख्याता के भरोसे चल रहा है। महाविद्यालय में संचालित बीएड का प्रारंभ गत कांग्रेस सरकार द्वारा राजस्थान में खोले गए 5 बीएड कॉलेजों में से गोविन्दसिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय में शुरू किया गया। बीएड पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए 16 शिक्षकों की आवश्यकता है, लेकिन यहां मात्र एक व्याख्याता डॉ. अर्चना पुरोहित जो कि गृह विज्ञान विषय से संबद्ध हैं वही कार्यरत हैं।

विगत 30 जून को डॉ. गोपालसिंह शेखावत के सेवानिवृत्त होने के बाद यह बीएड संकाय एकमात्र व्याख्याता डॉ. अर्चना पुरोहित के भरोसे संचालित हो रहा है। ऐसे में चिंतनीय यह भी है कि अन्य विषय हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, वार्णिज्य जैसे विषय गृह विज्ञान की व्याख्याता पुरोहित किस प्रकार से शिक्षण कराएंगी।

आश्चर्यजनक तथ्य यह भी है कि एक व्याख्याता के भरोसे संचालित बीएड पाठ्यक्रम को एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर ने संबद्धता योग्य कैसे मान लिया। ऐसे में जहां एक तरफ नियमों की अनदेखी की जा रही है, वहीं अध्ययनरत विद्यार्थी किस प्रकार तैयारी कर सकेंगे यह भी चिंतनीय है।

स्थापना दिवस समारोह भी

1 अगस्त को विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह भी होगा। विश्वविद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार से हवन और पौधरोपण कार्यक्रम होगा। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। फलदार और अन्य पौधे लगाए जाएंगे।

समारोह की तैयारियां शुरू
विश्वविद्यालय ने समारेाह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द आमंत्रण पत्र छपवाकर राजभवन, मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिवालय और अन्य विभागों में भेजे जाएंगे। टॉपर्स की अस्थाई सूची वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है। जल्द स्थाई सूची जारी होगी।

एमबीए से बनाने लगे दूरी

साल 2004-05 तक इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स और सामान्य युवाओं में एमबीए के लिए जबरदस्त रुझान था देश के नामचीन आईआईएम और निजी मैनेजमेंट संस्थानों, विश्वविद्यालयों और कॉलेज में एमबीए की सभी सीट भर जाती थी। पिछले 10-12 साल में स्थिति बदल चुकी है। अब एमबीए की डिग्री लेने में विद्यार्थियों और युवाओं की ज्यादा रुचि नहीं है। खासतौर पर बी.टेक डिग्री लेने वाले इंजीनियर्स भी अब मैनेजमेंट कोर्स को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं। वैश्विक मंदी, अच्छे पैकेज नहीं मिलने, कम्पनियों-संस्थानों को मनमाफिक दक्ष युवा नहीं मिलना भी इसकी प्रमुख वजह है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.