बीकानेर। रंग बिरंगे फूलों और रोशनी से गुलजार होने में बीकानेर शहर को अब ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसके लिए नगर विकास न्यास 62 लाख रुपए की लागत से पीबीएम अस्पताल के सामने डिवाइडर का निर्माण कराएगा। आंबेडकर सर्किल से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल तक आरसीसी से बनने वाले इस डिवाइडर पर रंग-बिरंगे पुष्प महक बिखेरते दिखेंगे। इस डिवाइडर की लम्बाई लगभग 800 मीटर और चौड़ाई 3 मीटर होगी। साथ ही डिवाइडर पर कलात्मक सुंदरता नजर आएगी। लगने वाले पौधों और पुष्पों को पशुओं से बचाने के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
बोगनवेलिया और साइकस के लगेगें पौधे
डिवाइडर पर बोगनवेलिया और साइकस के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए न्यास शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया शुरू करेगा। हाइवे पर भी रंग-बिरंगे पुष्पों के पौधे शहर के चारों राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द पुष्पों से महकते नजर आएंगे। हाइवे पर बने डिवाइडरों पर 10 लाख रुपए की लागत से तीन हजार बोगनवेलिया के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें बैंगनी, केसरिया, लाल, पीले, सफेद रंग के पुष्पों से राष्ट्रीय राजमार्ग सुन्दर नजर आएंगा। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि पौधे लगाने के एक साल तक रख-रखाव का जिम्मा संबंधित फर्म का होगा। अगले माह तक इस कार्य को पूरा करने की योजना है।
कृत्रिम वाटरफॉल रंग-बिरंगी रोशनी से दमकेगा
पब्लिक पार्क में आमजन अब कृत्रिम वाटरफॉल का आनन्द ले सकेंगे। नगर विकास न्यास लिलीपोण्ड के पास 52 लाख रुपए की लागत से वाटरफॉल का निर्माण कराएगा। इसमें करीब 15 फीट की ऊंचाई से कृत्रिम झरने के रूप में पानी रंग-बिरंगी रोशनियों के बीच मनोरम दृश्य नजर आएगा। वाटरफॉल के लिए लिली पोण्ड के पानी का उपयोग हो सकेगा। आकर्षक लाइटिंग वाटरफॉल की दीवारें पर ऊपर-नीचे तथा दाईं-बाईं ओर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। न्यास सचिव डॉ. राष्ट्रदीप यादव ने बताया कि वाटरफॉल से लिलीपोण्ड का नजारा आकर्षक नजर आएगा। वाटरफॉल के ऊंचाई से गिरने वाले पानी के साथ लाइट्स हर किसी के मन को पर ओर खिंचती नजर आएगी।





No comments:
Post a Comment