झालावाड़। जिले के सारोला थाना क्षेत्र के बुखारी गांव में एक विवाहिता ने स्वयं के पेट में चाकू घोंपकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर से बंद गेट को तोडकऱ घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
सारोला थाना क्षेत्र के बुखारी गांव में सोमवार रात गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला सोमवार दोपहर बाद तीन बजे आत्महत्या कर ली। पुलिस को इसकी सूचना सोमवार रात 9 बजे मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम रूप में रखवाया।
तीन चाकू मारकर की आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि महिला रिंकू बाई ने कमरा बंद कर अन्दर से कुंडी लगा ली। इसके बाद पेट में करीब 3 चाकू मारकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण प्रथम दृष्टया गृह क्लेशमाना जा रहा है। घटना के वक्त घर में महिला रिंकू बाई के अलावा उसकी सास वह ननद थी। पति किसी काम से बूंदी गया हुआ था। सारोला थाना अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर कमरे का गेट बड़ी मशक्कत के बाद तोडकऱ खोला तो अंदर रिंकू बाई खून से लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी।
वहीं इधर...बुजुर्ग ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान
जयपुर के बगरू थाना इलाके में देर रात एक बुजुर्ग ने फैक्ट्री परिसर में बने कमरें में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। फिलहाल बुजुर्ग के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार महाखेडा यूपी निवासी 62 वर्षीय रामखिलावन न्यू रीको रोड पर स्थित फैक्ट्री में रहकर काम करता था। आज सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। शव लटका देखकर परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि कल राम खिलावन व उसके भतीजे में झगड़ा हो गया था इसके बाद रामखिलावन काम पर भी नहीं गया। देर रात रामखिलावन ने तौलिए से फांसी का फंदा लगा लिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।





No comments:
Post a Comment