पाली. जिले मे नशामुक्ति की नई पहल करने के लिए अखिल भारतीय आंजणा युवा महासभा की ओर से एक विशाल नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया। यह रैली संत राजाराम महाराज मंदिर से रवाना होकर पाली शहर, पुराना बस स्टैंड, रूपावास, भांवरी, दरिया, मालवा, जैतपुर, वायद, वीजा मालाराम आश्रम होते हुए चेडा अंजनी माता धाम आश्रम चेंडा में आकर समाप्त हुई। इस रैली में शामिल युवाओं ने पूरे मार्ग में मिले लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया। इस रैली का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। समाज में फैली कुरीतियां, नशा मुक्ति, मृत्युभोज व विभिन्न समाजिक कुरीतियों का समाप्त करे के लिए जनजागृति का संदेश देती इस रैली को विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति महेंद्र बोहरा, पार्षद तिलोक चौधरी, अखिल भारतीय आंजना युवा महासभा उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, महामंत्री भैराराम पटेल, प्रदेशाध्यक्ष अजय चौधरी व जिलाध्यक्ष नारायण पटेल ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, देवाराम पटेल, गणेश पटेल, केवलराम पटेल, भगाराम पटेल, हरिभाई पटेल, ओमप्रकाश पटेल, प्रमोद पटेल, ओम प्रकाश, राजेंद्र पटेल व शंकर पटेल सहित कई लोग मौजूद थे।
कई क्षेत्रों में दिया संदेश
नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया। यह रैली संत राजाराम महाराज मंदिर से रवाना होकर पाली शहर, पुराना बस स्टैंड, रूपावास, भांवरी, दरिया, मालवा, जैतपुर, वायद, वीजा मालाराम आश्रम होते हुए चेडा अंजनी माता धाम आश्रम चेंडा में आकर समाप्त हुई।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
समाज के वरिष्ठ लोगों ने बताया कि युवाओं की ओर से की गई नशामुक्ति की पहल काफी सराहनीय है। एेसे प्रयास से युवाओं में काफी बदलाव आएगा। इसके साथ ही समाज में यह अभियान भी अब लगातार जारी रहेगा। इससे समाज को एक नई दिशा मिलेगा। साथ ही समाज से कई कुरीतियां भी समाप्त होगी। समाज के लोगों बताया कि अभी भी समाज के एेसी कई कुरीतियां से जो अशिक्षा के कारण बढ़ती जा रही है। समाज के लोगों ने समाज में शिक्षा के प्रसार की भी काफी आवश्यकता बताई।





No comments:
Post a Comment