Breaking News
recent

जालोर में भांजे का हत्यारा मामा मुन्ना खोखर गिरफ्तार

जालोर. शहर के चूड़ीगर मोहल्ले में लेनदेन और थड़ी खड़ी करने के विवाद में हुई झड़प मे मामा द्वारा भांजों पर चाकू से वार के बाद एक भांजे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उप अधीक्षक अमरसिंह चंपावत के अनुसार सूचना पर एएसआई बगडूराम व चालक रामचंद्र बिशनगढ़ रोड स्थित श्रीराम ग्रेनाइट के पास पहुंचे, जहां पर पीछे की तरफ बबूल की झाडिय़ों में दबिश दी, जहां से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में आरोपित से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है घटनाक्रम में सुल्तान खां की मौत हो गई थी और दूसरा भांजा रुस्तम खान गंभीर घायल हो गया था।
यह था मामला
शहर के चूड़ीगर मोहल्ले में शनिवार देर रात मुन्ना खान खोखर ने चाकू के वार से युवक की हत्या कर दी थी। मृतक के मामा फरीद खान ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि थड़ी को खड़े करने और लेनदेने के पुराने विवाद में मुन्ना और सुल्तान व रुस्तम में विवाद हुआ था। इसी मामले में सुल्तान और रुस्तम उसे शिकायत के लिए चूड़ीगर मोहल्ले में मुन्ना के घर गए थे। इस दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी मुन्ना खान खोखर ने अपने भांजे सुल्तान खान व रुस्तम खान पर हमला कर घायल कर दिया। चाकू के वार से गंभीर घायल सुल्तान खान को रेफर किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटनाक्रम के दौरान सुल्तान के पेट में गंभीर चोटें आई, जबकि रुस्तक के पैंर में गहरे घाव लगे।
दो दिन पुलिस ने की मशक्कत
चाकू बाजी की घटना के बाद पुलिस उप अधीक्षक अमरसिंह चंपावत के निर्देशन में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। सााि ही घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई। आरोपित का ससुराल बाली है पुलिस ने संबंधित थाने को इत्तला दी है। इसके अलावा संभावित क्षेत्रों के थानों को आरोपित की फोटो भी भेजी गई है। आखिरकार सोमवार रात को आरोपित गिरफ्त में आया।
इनका कहना
आरोपित को पकड़ा जा चुका है। आरोपित से पूछताछ जारी है। जिसके आधार पर तथ्य और हत्या के मुख्य कारणों का खुलासा हो पाएगा।
- अमरसिंह चंपावत, पुलिस उप अधीक्षक, जालोर

तीन डंपर जब्त
भीनमाल. पुलिस ने शहर के दासपां रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे तीन डंपर जब्त किए। पुलिस निरीक्षक कैलाशचन्द्र मीणा ने बताया कि एसपी के निर्देशन पर पुलिस ने भीनमाल-दासपां रोड पर अवैध बजरी से भरे डंपर जब्त किए। तीनों डंपर को जब्त कर पुलिस ने खनन विभाग को सुपुर्द किया। कुशलापुरा से भीनमाल में अवैध परिवहन की जा रही बजरी के खिलाफ कारवाही करते हुए कुशलापुरा दासपा के बीच 3 अवैध बजरी से भरे डंपर जब्त किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.