Breaking News
recent

धमूण पुलिया में पड़ी दरारें

चौथकाबरवाड़ा. सवाईमाधोपुर से वाया चौथ का बरवाडा व शिवाड़ के बीच 91 करोड़ की राशि से बना नवीन मार्ग पहली बारिश भी नहीं झेल पाया। सवाईमाधोपुर व धमूण नाले के बीच कई स्थानों से सड़क में दरार आ गई है। गौरतलब है कि मार्ग को बने अभी छह से सात माह ही हुए हैं। लोगो ने बताया कि सड़क में दरार आने से भारी वाहनों के गुजरने से हादसेे का अन्देशा होने लगा है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता मुरारीलाल मीना ने बताया कि सड़क में दरारें पडऩे की जानकारी मिली हैै। मार्ग की जांच कर मरम्मत करवाई जाएगी।


नाले से हटाया अतिक्रमण
सूरवाल. करमोदा पंचायत में दोंदरी गांव से शेरपुर रोड के पास नाले पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण करने से नाले का पानी अवरूद्ध हो गया व पास के कई घरों में घुस गया। सूचना पर पहुंचे ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाकर निकासी दुरुस्त कराई। लोगों ने बताया कि शेरपुर से दोंदरी, करमोदा होते हुए निकल रहे नाले पर करमोदा के एक व्यक्ति द्वारा मिट्टी भरकर अतिक्रमण कर रखा था।

इसकी शिकायत ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को की। इस पर सूरवाल सरपंच धर्मराज मीना, पटवारी मनीषा, पंचायत समिति सदस्य सिराज अहमद, सचिव हरमुन्नी मीना, गिरदावर, वार्ड पंच रब्बानी, मंजूर आदि मौके पर पहुंचे और जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाकर नाले के पानी को चालू करवाया। घरों में भरे पानी को भी निकलवाया गया।


हैण्डपम्प ठीक करने पहुंचे मिस्त्री
मलारना डूंगर. मलारना चौड़ बायपास स्थित अनियाला रोड पर एक पखवाड़े से खराब हैण्डपम्प की आखिर जलदाय अधिकारियों ने सुध ले ली। मंगलवार 24 जुलाई को राजस्थान पत्रिका में च्एक पखवाड़े से हैण्डपम्प खराबज् शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मलारना चौड़ गद्दी मोहल्लेे में हो रहे जल संकट के बारे में बताया था। इसके बाद हरकत में आए जलदाय विभाग ने खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत के लिए मिस्त्री को मौके पर भेजा। जहां हैण्डपम्प मिस्त्रियों ने खराब हैण्डपम्प को ठीक किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.