Breaking News
recent

उदयपुरवाटी के बैंक से दिन दहाड़े हुए पचास हजार पार

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं). घूमचक्कर के पास बैंक ऑफ बड़ौदा में स्थित बीसी ई मित्र से बुधवार को दिन दहाड़े 50 हजार 980 रुपयों से भरा बैग पार हो गया। घटना की जानकारी लगने पर बैंक कर्मियों में हड़कम्प मच गया। पूरी घटना ई मित्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपित के फुटेज के आधार पर जुटी हुई है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।

जानकारी के अनुसार बुधवार को बैंक के अंदर ही संचालित बीसी ई मित्र काउंटर पर विकास मीना रुपए का लेन देन कर रहा था। दोपहर को एक युवक बैंक के अंदर दाखिल हुआ। इस दौरान मौका पाकर युवक काउंटर के नीचे रखा रुपयों से भरा बैग लेकर पार हो गया। कार्यों में व्यस्त होने के कारण पहले लोगों की नजर नहीं पड़ी। बाद में बैग नहीं मिलने पर होश उड़ गए। इस संबंध में बैंक शाखा प्रबंधक औंकारमल सैनी ने रिपोर्ट दी है।

सर्वर की परेशानी के कारण लेन देन
बैंक कर्मियों ने बताया कि सर्वर में गड़बड़ी के चलते बीसी ई मित्र पर लेन देन हो रहा था। संचालक विकास मीना जब काउंटर से उठकर गया इस दौरान युवक बैग लेकर फरार हो गया। उल्लेखनीय है कि बीसी ई मित्र निजी कंपनी की ओर से संचालित किया जा रहा है। बैंक में भीड़ अधिक होने या फिर सर्वर की परेशानी होने पर बैंक में काउंटर लगाकर नगद लेन देन करता है।

लापरवाही आई सामने
जिस काउंटर पार लेन देन किया जा रहा था, वह ठीक बैंक के मुख्य गेट के पास है। मामले को लेकर संचालक की लापरवाही से इंकार नहीं किया जाता सकता है। लोगों ने बताया कि संचालक की ओर से अक्सर नीचे फर्श पर रुपए रखकर लेन देने किया करता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपित को इसकी जानकारी होने से फायदा उठाया। वहीं दो दिन पहले ही सुरक्षा को लेकर चर्चा भी हुई थी। लेकिन इसके बावजूद घटना हो गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.