जैसलमेर. विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान से ‘रन फोर स्किल’ का आयोजन किया गया। आयोजन में विधायक छोटूसिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जैसलमेर, जगतम्बा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जैसलमेर व आरएसएलडीसी और अमर शहीद सागारमल गोपा उमा विद्यालय, जिला उद्योग केन्द्र तथा आईटीआई के जिला स्तरीय ब्रांड एबेसेडर मनीष पुरी की ओर से भाग लिया गया। रन फोर स्किल का समापन गड़ीसर प्रोल प्रांगण में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य इन्द्राराम गेंवा व समूह अनुदेशक हरिओम प्रकाश दवे ने युवाओं को हुनर बढ़ाने हुनर को रोजगार बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य इन्द्राराम गेंवा एवं उद्योग केन्द्र के जिला प्रबन्धक सैनी ने हुनर को पहचान बनाने की बात कही। संस्थान के समूह अनुदेशक हरिओम प्रकाश दवे, पुरुषोत्तम जोशी, मकबूल अली भूराराम सूथार, विकास दवे, विक्रम, सुजान सिंह सलखा, सुरेन्द्रसिंह, देवीसिंह, विकास व्यास नाथूराम, रोहित, समीर सिंह, देवानन्द, अंसार अली, रवि शेरा, दानाराम, प्रवीण जोशी, झब्बरसिंह, कैलाश ढन्जा उपस्थित थे। कार्यक्रम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जैसलमेर एवं राजस्थान कौशल एवं आजीविका निगम, जैसलमेर के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।
20 दिन बाद भी शुरू नहीं हुई जांच, ग्रामीणों में रोष
मदासर (पोकरण). ग्राम पंचायत के विरुद्ध अनियमितताओं, निर्माण व विकास कार्यों में धांधली की जांच को लेकर उपखण्ड अधिकारी की ओर से गठित कमेटी की ओर से 20 दिन बाद भी जांच कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत की ओर से निर्माण व विकास कार्यों में लम्बे समय से की जा रही अनियमितताओं, सरकारी धनराशि के दुरुपयोग, गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण व अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की ओर से गत दिनों धरना देकर अनशन शुरू किया गया था। जिस पर पोकरण उपखण्ड अधिकारी व जैसलमेर विकास अधिकारी की ओर से एक जांच कमेटी का गठन किया गया था तथा विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने व अनियमितताओं की जांच करने का भरोसा दिलाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि धरना व अनशन समाप्ति एवं जांच कमेटी गठन के 20 दिन बाद भी अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि यदि कमेटी की ओर से शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पुन: धरना व अनशन शुरू किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment