सूरतगढ़.
वार्ड में स्थित सैनी गार्डन के पास देशी शराब के ठेके में गुरुवार शाम को महिलाओं के घुसकर तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाइश कर महिलाओं को शांत किया। जानकारी के अनुसार वार्ड एक में सैनी गार्डन रोड पर देशी शराब ठेका को हटाने की मांग को लेकर महिलाएं कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है।वार्ड की बस्ती के बीच शराब ठेका होने की वजह से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार शाम करीब सात बजे आक्रोशित महिलाएं शराब के ठेके में घुसकर शराब से भरे कार्टून उठाकर बाहर फैक दिए और दुकान के बाहर लगा बोर्ड भी उखाड़ दिया। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर महिलाओं को शांत किया। वार्ड पार्षद रामकुमार स्वामी ने कहा कि वार्ड की बस्ती में शराब ठेका होने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। इसको हटाने के लिए कई बार मंाग कर चुके हैं। इसके बावजूद शराब ठेके को नहीं हटाया जा रहा है। सिटी थानाधिकारी निकेत पारीक के अनुसार वार्ड एक में शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन इस मामले में अभी तक किसी ने भी कोई मामला दर्ज नहीं करवाया।
जल संसाधन विभाग ने निकलवाई जलकुंभी
जैतसर. गंगनहर की करणीजी वितरिका में लगातार बड़ी मात्रा में बहकर आ रही जलकुंभी से वितरिका के टूटने के खतरे को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार देर रात एवं गुरुवार सुबह गंगनहर की करणीजी वितरिका की आरडी संख्या 34, 55 व 70 पर जेसीबी मशीन की मदद से जलकुंभी को वितरिका से बाहर निकलवाया। सहायक अभियंता शिवराम मीणा ने बताया कि पिछले करीब सप्ताहभर से करणीजी वितरिका में बहकर आ रही जलकुंभी को विभाग जल उपाभोक्ता संगम के निर्वाचित अध्यक्षों के सहयोग से लगातार निकलवा रहे हैं।
बुधवार रात्रि को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने वितरिका की आरडी संख्या 34 व 70 पर एवं गुरुवार को आरडी संख्या 55 पर जमा जलकुंभी को बाहर निकलवाया।





No comments:
Post a Comment