Breaking News
recent

बालाजी धाम में कार पार्किंग की दीवार तेज बारिश के कारण ढह गई, तीन गाडिय़ां उसके नीचे दबीं

करौली/हिंडौन/टोडाभीम/मंडरायल.
मानसून के पहले दौर में झमाझम बारिश के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि, सूबे में सुबह कई स्थानों पर हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। आकाश में हल्के बादल छाए रहने से धूप की तपन अपेक्षाकृत कम रही। सुबह करीब ११ बजे रिमझिम फुहारों के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।

 

करीब २० मिनट तक हुुई बारिश से मौसम में ठण्डक आ गई। रेलवे स्टेशन पर पटना-कोटा, स्वर्ण मंदिर मेल व गाजीपुर-बांद्रा में यात्रियों कोभीगते चढऩा पड़ा। वहीं ट्रेन से उतरे यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही शेड में ठहर कर बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ा। क्षेत्र में तीन-चार दिन से चल रहे बारिश के क्रमिक दौर से रास्तों में पानी भर गया है। कीचड़ से अटे रास्तों से राहगीरों का निकलना दूभर हो रहा है।

 

तेज बारिश से दीवार ढही
टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के बालाजी धाम में बनी कार पार्किंग की दीवार देर रात से हो रही तेज बारिश के कारण ढह गई। जिससे तीन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह पांच बजे तेज आवाज के साथ दीवार गिर गई।इस दौरान पार्किंग के पास एयरटेल के टावर का बॉक्स भी दीवार की चपेट में आ गया। पार्किंग कर्मचारियों ने मलबे को हटाकर गाडियों को निकाला। शनिवार रात बारह बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार सुबह तक चला।अस इस दौरान 72 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार शहराकर गांव में पहाड़ से तेज गति से आ रहे पानी की चपेट में आने से तीन गायों की बहने से मौत हो गई। सुजानपुरा के लगभग दो दर्जन मकानों में पानी भर गया।

 

बिजली कटौती बनी परेशानी
सूरौठ. क्षेत्र के गांवों में बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बाईजट्ट गांव निवासी शेरसिंह व जीवाराम ने बताया कि बीते तीन दिन से लगातार बिजली कटौती होने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। ऐसा ही हाल धुरसी, विजयपुरा, रीझवास व पाली समेत अन्य गांवों में है। जहां निगम की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। इधर कनिष्ठ अभियंता विक्रम मीणा ने बताया कि विजयपुरा जीएसएस पर तकनीकी खामी के चलते ३३ केवी सप्लाई बाधित हो रही है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
......



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.